लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: भाजपा सोशल मीडिया सेल के सदस्य को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया, सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मी ठाकरे पर आपत्तिजनक ट्वीट करने का है आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: January 6, 2022 19:02 IST

दरअसल, जितेन गजरिया ने बीती 4 जनवरी को सीएम की पत्नी रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर "मराठी राबड़ी देवी" कैप्शन के साथ पोस्ट की थी। 

Open in App
ठळक मुद्देजितने ने रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर "मराठी राबड़ी देवी" कैप्शन के साथ की थी पोस्टवकील ने कहा- पुलिस के द्वारा एक घंटे से अधिक समय से उनसे की जा रही है पूछताछ

मुंबई: महाराष्ट्र में भाजपा के सोशल मीडिया सेल के एक सदस्य को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। गुरुवार को महाराष्ट्र पुलिस की अपराध शाखा की साइबर सेल ने मुंबई निवासी जितेन गजरिया को हिरासत में लिया। जितेन पर आरोप है कि उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे को लेकर एक ट्वीट किया था। कथित विवादास्पद ट्वीट को लेकर पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें हिरासत में लिया है। दरअसल, जितेन गजरिया ने बीती 4 जनवरी को सीएम की पत्नी रश्मि ठाकरे की एक तस्वीर "मराठी राबड़ी देवी" कैप्शन के साथ पोस्ट की थी। 

इसके बाद 5 जनवरी को जितेन ने अपने इसी ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में लिखा कि शिव सैनिक इस ट्वीट के लिए पुलिस से मेरे खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। यहाँ क्या आपत्तिजनक है? 

दरअसल, ट्वीटर पर गजेन की पोस्ट में सीएम की पत्नी की फोटो पर "मराठी राबड़ी देवी" कैप्शन को सीएम के स्वास्थ्य के मुद्दे से जुड़कर देखा जा रहा है, जिसका अर्थ है कि उनकी पत्नी उनका पद संभालेंगी जैसे राबड़ी देवी ने बिहार में पदभार संभाला था जब उनके पति लालू प्रसाद को चारा घोटाले में इस्तीफा देना पड़ा था। जितेन के ट्विटर पर करीब 19.3K फॉलोअर्स  हैं। 

ऐसा बताया जा रहा है कि गजरिया का एक अन्य ट्वीट, जो संभवतः जांच के दायरे में है, अजीत पवार पर था। इस मामले में उनके वकील और बीजेपी के सचिव विवेकानंद गुप्ता ने कहा, “साइबर पुलिस ने बिना कारण बताए, उसे थाने में मौजूद रहने के लिए एक पत्र जारी किया था। मेरे मुवक्किल ने उनके निर्देशों के अनुसार खुद को उनके सामने पेश किया और अब एक घंटे से अधिक समय से उनसे पूछताछ की जा रही है। ” मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

टॅग्स :उद्धव ठाकरेशिव सेनाBJPमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना