लाइव न्यूज़ :

ग्रीन वेल्ट की वजह से चर्चा में मेलानिया ट्रंप, भारतीय वस्त्र विरासत से रिश्ता, जानिए क्यों है खास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2020 20:50 IST

मेलानिया सफेद जंपसूट और सिल्क की बेल्ट लगाए हुए थीं। फ्रेंच-अमेरिकी कॉस्ट्यूम डिजाइनर हर्वे पियरे द्वारा तैयार सफेद जम्पसूट पर मेलानिया ने गहरे हरे एवं सुनहरे धागे की सिल्क बेल्ट पहने हुई थी। इसकी खोज डिजाइनर ने 20वीं शताब्दी के शुरुआत में की थी जब उनके दोस्तों ने उन्हें भारतीय वस्त्रों से जुड़ा एक दस्तावेज दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेलानिया के पति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरे रंग का सूट और पीले रंग की टाई।मेलानिया ने मौसम के अनुकूल रहते हुए क्रेप और सिल्क पहनने को तवज्जो दी।

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने जब भारतीय जमीन पर कदम रखे तो उनके परिधान ने सबका मन मोह लिया। लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि उनके इस परिधान का संबंध भारतीय वस्त्र विरासत से है और मेलानिया ने अपना हैट उतार कर इस विरासत के प्रति सम्मान प्रकट किया।

मेलानिया सफेद जंपसूट और सिल्क की बेल्ट लगाए हुए थीं। फ्रेंच-अमेरिकी कॉस्ट्यूम डिजाइनर हर्वे पियरे द्वारा तैयार सफेद जम्पसूट पर मेलानिया ने गहरे हरे एवं सुनहरे धागे की सिल्क बेल्ट पहने हुई थी। इसकी खोज डिजाइनर ने 20वीं शताब्दी के शुरुआत में की थी जब उनके दोस्तों ने उन्हें भारतीय वस्त्रों से जुड़ा एक दस्तावेज दिया था।

मेलानिया के पति, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गहरे रंग का सूट और पीले रंग की टाई पहनी लेकिन मेलानिया ने मौसम के अनुकूल रहते हुए क्रेप और सिल्क पहनने को तवज्जो दी। उनकी सफेद पोशाक हर्वे पियरे के अटेलियर काइतो लेबल का हिस्सा है।

पियरे ने पोशाक की स्केच की तस्वीर के साथ इंस्टाग्राम पर लिखा, “भारत पहुंच रही, प्रथम महिला क्रीम क्रेप रंग की हर्वे पियरे के अटेलियर कातो लेबल का जम्पसूट पहने हुए हैं। सिल्क बेल्ट का डिजाइन भारतीय वस्त्रों से जुड़े 20वीं सदी के एक दस्तावेज से लिया गया है जो मुझे पेरिस में बहुत अच्छे दोस्तों ने दिया था।”

उन्होंने कहा, ‘‘सिल्क बेल्ट (कमरबंद) हरे सिल्क और सुनहरे धागे से बनाई गई है। हमने बॉर्डर का इस्तेमाल किया जो बेहद दिलचस्प था क्योंकि यह विशिष्ट हिस्सा था।” मेलानिया ने अपने बालों को खुला रखा और बहुत कम मेकअप किया हुआ था।

पियरे इससे पहले पूर्व प्रथम महिलाओं लॉरा बुश, हिलेरी क्लिंटन और मिशेल ओबामा के लिए पोशाक डिजाइन कर चुके हैं। भारत दौरे पर आए ट्रंप के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर भी हैं। इवांका ने हल्के नीले रंग की मिडी ड्रेस पहनी हुई थी जिसपर लाल रंग के फूलों के प्रिंट थे। 

टॅग्स :अहमदाबादमेलानिया ट्रंपडोनाल्ड ट्रम्पडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रानरेंद्र मोदीआगरा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos