लाइव न्यूज़ :

शिकंजा कसा तो बदल गए मेहुल चोकसी के सुर, कहा-भाग नहीं रहा, इलाज कराने के लिए छोड़ा था देश

By अभिषेक पारीक | Updated: June 6, 2021 21:54 IST

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारतीय एजेंसियों से भाग नहीं रहा है, बल्कि उसने इलाज कराने के लिए देश छोड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देभगोड़े मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारतीय एजेंसियों से भाग नहीं रहा है। चोकसी ने कहा कि मैंने भारतीय अथॉरिटीज को इंटरव्यू लेने और जांच को लेकर सवाल पूछने के लिए कहा है। डोमिनिका की जेल में बंद है पंजाब नेशनल बैंक घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी। 

पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी भगोड़े मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारतीय एजेंसियों से भाग नहीं रहा है, बल्कि उसने इलाज कराने के लिए देश छोड़ा। साथ ही चोकसी ने कहा कि वह कानून का सम्मान करने वाला नागरिक है। उसने भारतीय एजेंसियों को इंटरव्यू करने का भी आमंत्रण दिया है। 

एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, डोमिनिका में प्रत्यर्पण मामले का सामना कर रहे 62 साल के हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने डोमिनिका हाई कोर्ट में हलफनामा दायर किया है। जिसमें उसने कहा कि मैंने भारतीय अथॉरिटीज को इंटरव्यू लेने और किसी भी जांच को लेकर सवाल पूछने के लिए कहा है। साथ ही चोकसी ने कहा कि मैं भारतीय एजेंसियों से भागा नहीं हूं। अमेरिका में इलाज के लिए जब मैंने देश छोड़ा था तो मेरे खिलाफ कोई वारंट नहीं था। 

डोमिनिका की जेल में है चोकसी

चोकसी ने जनवरी 2018 में भारत को छोड़ दिया था। 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले के सामने आने से पहले ही चोकसी ने देश को छोड़ दिया था और अब वह डोमिनिका की जेल में है। पिछले महीने 23 मई को चोकसी एंटीगुआ और बारमुडा से गायब हो गया था। इंटरपोल के यलो नोटिस के तहत उसे डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद से ही भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की कोशिशों में जुटी है। 

भारतीय एजेंसियों का दल लौट आया

डोमिनिका के हाई कोर्ट ने चोकसी मामले की सुनवाई तीन जून को स्थगित कर दी थी। जिसके बाद भारत की ओर से उसे लेने के लिए भेजा गया विभिन्न एजेंसियों का दल निजी विमान से चार जून को वापस लौट आया था। 

लंदन की जेल में है नीरव मोदी

हम आपको बता दें कि चोकसी और उसके भांजे नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक से करीब 13,500 करोड़ रुपए की धनराशि का कथित गबन किया था। जिसके बाद से नीरव मोदी लंदन की एक जेल में बंद है और उसे भारत में प्रत्यर्पित किए जाने की कोशिश की जा रही है।  

टॅग्स :मेहुल चौकसीपीएनबी स्कैम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

भारतनीरव मोदी का भाई नेहल अमेरिका में गिरफ्तार, पीएनबी घोटाला में नाम

भारतPNB Fraud: मुंबई कोर्ट ने मेहुल चोकसी के खिलाफ जारी किया गैर-जमानती वारंट, 55 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी मामले कोर्ट सख्त

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष