लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने PM मोदी और PAK से की अपील, कहा- J-K को जंग का अखाड़ा मत बनाइए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 21, 2018 15:05 IST

महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी और पाक से शांति की अपील भी की है, उन्होंने कहा है, 'मैं प्रधानमंत्री और पाकिस्तान से गुजारिश करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा मत बनाइए।

Open in App

पाकिस्तान की ओर से  लगातार सीमा पर हमला जारी है। जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि इस समय देश के बॉर्डर पर खून की होली चल रही है। बारामूला में पुलिस कॉन्सटेबल पासिंग आउट परेड के दौरान कहा  गया कि पीएम मोदी कहते हैं कि देश विकास के रास्ते पर जा रहा है, लेकिन हमारे राज्य में कुछ उल्टा ही हो रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने पीएम मोदी और पाक से शांति की अपील भी की है,  उन्होंने कहा है, 'मैं पीएम और पाकिस्तान से गुजारिश करती हूं कि जम्मू-कश्मीर को जंग का अखाड़ा मत बनाइए, दोस्ती का पुल बनाइए। महबूबा ने पुलिस से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता के साथ भी सब्र दिखाएं।

इतना ही नहीं पुलिस परेड के दौरान महबूबा मुफ्ती ने ये भी कहा कि सूबे की पुलिस के सामने बड़ा चैलेंज है। लॉ एंड ऑर्डर बनाने के लिए जनता को संभालना उनके लिए एक मुश्किल काम है। 2017 में सुरक्षाहबलों ने घाटी में 206 आतंकियों को ढेर किया है। साथ ही 75 युवाओं को वापस मुख्यधारा में लाया गया है. ये वो युवक थे, जो या तो आतंक के साथ जुड़ चुके थे या फिर जुड़ने वाले थे। सीजफायर उल्लंघन और आतंकियों से मुठभेड़ में भी जवानों की शहादत बढ़ी है।

टॅग्स :मेहबूबा मुफ़्तीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए