लाइव न्यूज़ :

महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे पर फिर अलापा पाकिस्तानी राग, बोलीं- 'बात तो होनी चाहिए, जैसे वाजपेयी जी के समय में होती थी'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 24, 2022 15:35 IST

महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए कहा कि यह मुद्दा इंसानियत, जम्हूरियत व कश्मीरियत से ही हल किया जा सकता है और इसके लिए पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम से भी बात की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमहबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए छेड़ा पाकिस्तान से बातचीत का रागमहबूबा मुफ्ती ने कहा कि पाकिस्तान को भी कश्मीर विवाद में बातचीत के लिए शामिल किया जाए मुफ्ती ने दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के कहे इंसानियत, जम्हूरियत व कश्मीरियत का भी जिक्र किया

कश्मीर: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की मुखिया और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे पर एक बार फिर पाकिस्तानी राग छेड़ दिया है। महबूबा मुफ्ती ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को कश्मीर विवाद में बातचीत के लिए शामिल करने की वकालत की है।

मुफ्ती ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का हवाला देते हुए कहा कि कश्मीर में अमन के लिए पाकिस्तान से बातचीत को फिर शामिल किया जाना चाहिए और इसके लिए भारत सरकार को पहल करनी चाहिए।

इस सिलसिले में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के अनंतनाग में कहा, "अगर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के मसले को हल करने और दोनों देशों के रिश्तों को अच्छा करने की बात कही तो यह होना चाहिए। जैसे वाजपेयी जी के समय दोनों देशों ने बैठकर बात की थी वैसे ही दोनों देश जम्मू-कश्मीर का हल निकालें तो यह देश के लिए भी अच्छा होगा।"

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे को बेहद तंग बताते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर का मसला ऐसे नहीं हल होने वाला कि आप इसे जेल में तब्दील कर दें। आए दिन यहां पर गोलियां चलती हैं, मुठभेड़ होती है। इससे कश्मीर का मुद्दा कभी नहीं सुलझने वाला है।

उन्होंने कहा कि इसके लिए खुले मन से कश्मीरियों को विश्वास में लिया जाना बेहद जरूरी है। एक जमाने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इंसानियत, जम्हूरियत व कश्मीरियत की बात की थी। अगर केंद्र सरकार उसी अटल बिहारी बाजपेयी को अपना आदर्श मानती  है तो कश्मीर के मुद्दे में सुलझाने के लिए सकारात्मक मन से आगे आये। 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीजम्मू कश्मीरअनंतनागपाकिस्तानमोदी सरकारअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप