लाइव न्यूज़ :

महबूबा ने मुठभेड़ में मारे गए अतहर मुश्ताक के पिता पर प्राथमिकी दर्ज किये जाने का दावा किया

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:41 IST

Open in App

श्रीनगर, सात फरवरी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने रविवार को दावा किया कि पिछले साल शहर के परीमपोरा इलाके में एक मुठभेड़ के दौरान मारे गए कथित आतंकवादी के पिता पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

सुरक्षा बलों के साथ 31 दिसंबर,2020 को मुठभेड़ में अतहर मुश्ताक, अन्य कथित आतंकवादियों एजाज मकबूल गनी और जुबैर अहमद लोन के साथ मारा गया था।

पुलिस ने दावा किया था कि ये सभी उनके रिकार्ड में आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं थे, लेकिन उनमें से दो ‘कट्टरपंथी’ विचारधारा वाले थे।

महबूबा ने दावा किया कि पुलिस ने अतहर मुश्ताक के पिता के खिलाफ अपने बेटे का शव मांगे जाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘कथित फर्जी मुठभेड़ में अपने बेटे अतहर मुश्ताक को खोने के बाद उसका शव मांगने को लेकर पिता पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई। नये कश्मीर के वासी निष्ठुर प्रशासन से सवाल तक नहीं कर सकते। लोगों को जिंदा लाश बना कर छोड़ दिया गया है।’’

मुठभेड़ में मारे गये तीनों कथित आतंकवादियों के परिवार प्रदर्शन कर रहे हैं और शवों को सौंपे जाने की मांग कर रहे हैं। उनका दावा है कि ये सभी निर्दोष थे और कथित फर्जी मुठभेड़ में वे मारे गये।

बहरहाल, महबूबा के दावे के बारे में कई बार पूछे जाने पर भी पुलिस अधिकारियों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?