लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कल वोटिंगः नदियां-पहाड़ पार कर, घंटों पैदल चलकर मतदान केंद्रों तक पहुंचे निर्वाचन अधिकारी

By भाषा | Updated: February 26, 2023 12:17 IST

रात साढ़े नौ बजे तक 893 चुनाव दलों ने बताया कि वे ऊबड़-खाबड़ रास्तों और जल निकायों को पार करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं।” उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में मतदान दल खड़े पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलकर , दलदली नदियां पार करके, कठिन रास्तों से होते हुए अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मेघालय विधानसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी खड़े पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलकर मतदान केंद्रों पर पहुंचे।निर्वाचन अनिर्वाचन अधिकारी नावों के जरिए अमलारम निर्वाचन क्षेत्र के कामसिंग मतदान केंद्र पहुंचे हैं, जहां केवल 35 मतदाता हैं।मेघालय विधानसभा में 60 सीटें हैं, लेकिन 59 सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा।

शिलांगः मेघालय में 27 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए निर्वाचन अधिकारी खड़े पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलकर और दलदली नदियां पार करते हुए मतदान केंद्रों तक पहुंचने लगे हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एफ. आर. खरकोनगोर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 59 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए कुल 3,419 चुनाव दल बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, “शनिवार को कुल 974 दल अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए।

रात साढ़े नौ बजे तक 893 चुनाव दलों ने बताया कि वे ऊबड़-खाबड़ रास्तों और जल निकायों को पार करते हुए अपने गंतव्य तक पहुंच गए हैं।” उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में मतदान दल खड़े पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलकर , दलदली नदियां पार करके, कठिन रास्तों से होते हुए अपने-अपने गंतव्यों तक पहुंच रहे हैं। खरकोनगोर ने कहा कि निर्वाचन अधिकारी नावों के जरिए अमलारम निर्वाचन क्षेत्र के कामसिंग मतदान केंद्र पहुंचे हैं, जहां केवल 35 मतदाता हैं।

उन्होंने कहा कि साउथ गारो हिल्स के रोंगरा सिजू निर्वाचन क्षेत्र में रोंगचेंग मतदान केंद्र के लिए रवाना किए गए चुनाव अधिकारी आठ घंटे पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य दल भी लगभग चार घंटे तक पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचे है।

गौरतलब है कि मेघालय विधानसभा में 60 सीटें हैं, लेकिन ईस्ट खासी हिल्स जिले में सोहियोनग निर्वाचन क्षेत्र में यूडीपी के उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है। मेघालय विधानसभा चुनाव के मैदान में कुल 369 उम्मीदवार हैं। मतगणना दो मार्च को होगी। 

टॅग्स :मेघालय विधानसभा चुनाव 2023मेघालयविधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप