लाइव न्यूज़ :

चुनाव की तारीख की घोषणा, मेघालय के कैबिनेट मंत्री समेत 5 विधायकों ने दिया इस्तीफा, यूडीपी में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: January 18, 2023 16:26 IST

विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें पांच विधायकों का इस्तीफा मिला है।’’ लिंगदोह यूडीपी के अध्यक्ष हैं, जो राज्य में कोनराड संगमा नीत सरकार का प्रमुख घटक है।

Open in App
ठळक मुद्दे पांचों नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) में शामिल होने वाले हैं। विधानसभा में वर्तमान में 42 सदस्य हैं। मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी। 

शिलॉंगः मेघालय के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) मंत्री रेनिक्टन तोंगखर और राज्य के चार अन्य मौजूदा विधायकों ने निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की तारीख की घोषणा से कुछ घंटे पहले बुधवार को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तोंगखर के अलावा इस्तीफा देने वालों में तृणमूल कांग्रेस के विधायक शीतलंग पाले, कांग्रेस के निलंबित विधायक मायरालबॉर्न सिएम और पीटी सावक्मी तथा निर्दलीय विधायक लम्बोर मालनगियांग शामिल हैं।

सूत्रों ने दावा किया कि पांचों नेता यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) में शामिल होने वाले हैं। विधानसभा में वर्तमान में 42 सदस्य हैं। विधानसभा आयुक्त और सचिव एंड्रयू सिमोंस ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमें पांच विधायकों का इस्तीफा मिला है।’’ लिंगदोह यूडीपी के अध्यक्ष हैं, जो राज्य में कोनराड संगमा नीत सरकार का प्रमुख घटक है।

नेशनल पीपुल्स पार्टी के सुप्रीमो संगमा छह दलों के सत्तारूढ़ गठबंधन मेघालय डेमोक्रेटिक एलायंस (एमडीए) का नेतृत्व करते हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी एमडीए का हिस्सा है, जिसके दो विधायक हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना दो मार्च को होगी। 

टॅग्स :मेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

ज़रा हटके"अपने ही देश में पराया फील कराया", दिल्ली में मेघालय की लड़की पर नस्लवादी टिप्पणी; वीडियो देख किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए