लाइव न्यूज़ :

मेघालय विधानसभा उपचुनाव: दक्षिण तुरा सीट से मुख्‍यमंत्री कोनराड के. संगमा जीते

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 27, 2018 11:19 IST

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण तुरा सीट से चुनाव में उतरे थे। जबकि रानीकोर सीट से एनपीपी के उम्मीदवार थे मार्टिन एम डांगगो।

Open in App

शिलांग, 27 अगस्त: मेघालय में दक्षिण तुरा और रानीकोर विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के में मेघालय के मुख्यमंत्री और नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष कोनराड के. संगमा जीत चुके हैं। संगमा दक्षिण तुरा सीट से उपचुनाव में 8,400 मतों से जीते हैं। सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई थी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफआर खारकोंगोर ने यह जानकारी दी थी।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण तुरा सीट से चुनाव में उतरे थे। जबकि रानीकोर सीट से एनपीपी के उम्मीदवार थे मार्टिन एम डांगगो। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं और विधानसभा से इस्तीफा दे चुके हैं।

जीत के सीएम संगमा ने ट्वीट कर साउथ तुरा विधानसभा के लोगों का धन्यवाद किया है। 

खारकोंगोर ने बताया कि मतगणना के पहले दो चरण के बाद संगमा अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार शारलोट डब्ल्यू मोमिन से करीब 5800 मतों से आगे चल रहे हैं। रानीकोर सीट से यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार पी मारवीन अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एनपीपी के डांगगो से करीब 1000 मतों से आगे चल रहे हैं। दोनों ही सीटों पर उप-चुनाव 23 अगस्त को हुआ था।

बता दें कि दक्षिण तुरा सीट के 30,231 मतदाताओं में से 72.89 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।  इस सीट से मुख्यमंत्री कोनार्ड के संगमा मैदान में थे। वहीं रानीकोर सीट पर 29,685 मतदाताओं में से 82.1 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया था।  

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :मेघालयउपचुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

भारतनुआपाड़ा विधानसभा सीट उपचुनावः भाजपा, बीजद और कांग्रेस में मुकाबला, मतगणना जारी

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है