लाइव न्यूज़ :

विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के 25 घटक दलों के 50 नेताओं की बैठक, उप राष्ट्रपति चुनाव, एसआईआर और 50 प्रतिशत ‘टैरिफ’ पर चर्चा, राहुल गांधी के आवास पर बातचीत, वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2025 22:10 IST

मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

Open in App
ठळक मुद्दे अमेरिका द्वारा लगाए 50 प्रतिशत ‘टैरिफ’ (शुल्क) पर चर्चा की गई। कथित हेरफेर का विषय आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने रखा।पिछले कई दिनों से नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

नई दिल्लीः विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के 25 घटक दलों के 50 नेताओं की बैठक बृहस्पतिवार को राहुल गांधी के आवास पर हुई। उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), मतदाता सूची में कथित धांधली और अमेरिका द्वारा लगाए 50 प्रतिशत ‘टैरिफ’ (शुल्क) पर चर्चा की गई। राहुल गांधी के आवास '5 सुनहरी बाग रोड' पर आयोजित बैठक में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी, शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और कई अन्य नेता उपस्थित रहे।

यह बैठक उस दिन हो रही है, जब राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित हेरफेर का विषय आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने रखा और आरोप लगाया कि "वोट चोरी" का यह "मॉडल" देश के कई निर्वाचन क्षेत्रों में लागू हो रहा है। मुख्य विपक्षी दल बिहार में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के विषय पर संसद में चर्चा की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे गतिरोध की स्थिति बनी हुई है।

टॅग्स :राहुल गांधीसंसद मॉनसून सत्रबिहार विधानसभा चुनाव 2025
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील