लाइव न्यूज़ :

मेरठ ज़ोन के एडीजी और कमिश्नर ने हेलीकॉप्टर से कावंड़ियों पर बरसाए फूल, सोशल मीडिया पर हुई खिंचाई

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 9, 2018 12:36 IST

एडीजी प्रशांत कुमार ने पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को कांवड़ यात्रा का जायजा लिया और हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ियों पर फूल बरसाये।

Open in App

मेरठ, 9 अगस्त: हर साल की तरह इस बार भी सावन की शिवरात्रि के लिए कई भक्त भोले को खुश करने के लिए कावड़ लेकर आ रहे हैं। ऐसे में प्रसाशन भी  इंतजाम में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान जगह-जगह पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है।

ऐसे नें सिर्फ सुरक्षा-व्यवस्था ही नहीं बल्कि यूपी पुलिस कांवड़ियों के स्वागत का भी विशेष इंतजाम कर रही है। इसी सिलसिले में मेरठ जोन के एडीजी ने कांवड़ मार्ग हवाई सर्वेक्षण के दौरान खुद श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए।

विवाद  बढ़ने पर एडीजी ने कहा है कि इस पर कोई धार्मिक कोण नहीं दिया जाना चाहिए, लोगों का स्वागत करने के लिए फूलों का उपयोग किया जाता है। प्रशासन सभी धर्मों का सम्मान करता है और गुरुपुराब, ईद, बकरिड या जैन त्यौहारों में भी सक्रिय रूप से भाग लेता है।

ऐसे में मेरठ  एडीजी प्रशांत कुमार ने पश्चिमी उत्तर-प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार को कांवड़ यात्रा का जायजा लिया और हेलीकॉप्टर में बैठकर कांवड़ियों पर फूल बरसाए हैं। उनके साथ और भी पुलिस के अफसर साथ थे जिन्होंने कावड़ियों पर हेलीराप्टर से फूल बरसाए हैं। वहीं, उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। ये प्रकरण मंगलवार का बताया जा रहा है।

उन्होंने मेरठ से सहारनपुर तक का निरीक्षण किया। इसी दौरान उन्होंने कांवड़ियों पर फूलों की बारिश की। खबर के अनुसार यूपी में इन दिनों चल रही कावड़यात्रा के चलते  प्रदेश सरकार ने तीन दिन के लिए मेरठ में हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है। ताकि कावड़ियों की व्यवस्था पर नजर रखी जा सके।  वहीं, सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है