लाइव न्यूज़ :

मेरठ में 'अलादीन के चिराग' के नाम पर एक डॉक्टर को लगा दिया 31 लाख रुपये का चूना, दो गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: October 31, 2020 13:12 IST

मेरठ में 'अलादीन का चिराग' बेचकर एक डॉक्टर से 31 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर को 'अलादीन का चिराग' बेचकर ठगे 31 लाख रुपये, पुलिस ने दो लोगों गिरफ्तार किया25 अक्टूबर को पुलिस में की डॉक्टर एलए खान ने ठगी की शिकायत, मामले में एक महिला अभी भी फरार

'अलादीन के जादुई चिराग' की कहानी आपने खूब सुनी होगी। इसमें अलादीन के हाथ एक ऐसे चिराग के हाथ लगने की कहानी है, जिसे घिसने से जिन्न बाहर आता है और उसमें किसी की भी सभी इच्छाओं को पूरा करने की क्षमता है। अब इस कहानी का सहारा लेकर उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक डॉक्टर से ठगी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने अब डॉक्टर को 'अलादीन का चिराग' बेचकर 31 लाख रुपये ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक चिराग भी इनसे जब्त किया गया है। ठग इतने शातिर और चालाक थे कि इन्होंने डॉक्टर का भरोसा जीतने के लिए उसकी नजरों के सामने चिराग रगड़ कर 'जिन्न' भी बुलाकर दिखाया।

पुलिस के सामने 25 अक्टूबर को डॉक्टर कान ने दर्ज कराई शिकायत

डॉक्टर एलए खान को जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने 25 अक्टूबर को पुलिस के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई और पूरी कहानी बताई। डॉक्टर खान ने पुलिस को बताया कि इकरमुद्दीन और अनीस नाम के लोगों ने उनसे ये ठगी की।

डॉक्टर के अनुसार वे इनलोगों से उस समय मिले जब उन्होंने एक महिला का उपचार शुरू किया। इन लोगों ने महिला को अपनी मां बताया था।

डॉक्टर खान ने अपनी शिकायत में कहा, 'मैं उनकी मां के इलाज के लिए नियमित तौर पर उनके घर जाने लगा। ये सिलसिला करीब एक महीने तक चला। इसी दौरान उन्होंने बातों-बातों में एक बाबा का जिक्र किया, जिसके बारे में वे कहते थे कि वे उनके घर भी आ चुके हैं। उन्होंने मुझे बातों में धीरे-धीरे फुसलाना शुरू किया और बार-बार बाबा से मिलने को कहते रहे।' 

पहले 1.5 करोड़ में चिराग बेचने की कही थी बात

डॉक्टर के अनुसार उसके कुछ दिनों बाद बाद वे उस बाबा से भी मिले। डॉक्टर खान ने बताया, 'इसके बाद इन सब ने कहा कि वे 1.5 करोड़ में मुझे एक ऐसा चिराग दे सकते हैं जिससे संपत्ति, अच्छा स्वास्थ्य और अच्छा भाग्य जीवन में आएगा। उन्होंने बताया कि ये अलादीन का चिराग है। इस पर मैंने कहा कि मैं केवल 31 लाख रुपये दे सकता हूं।'

डॉक्टर खान ने बताया कि एक मौके पर तो इन्होंने 'जिन्न' को मेरे सामने ला खड़ा किया। उन्होंने कहा, 'मैं उस समय नहीं जानता था कि वह शख्स कौन है। बाद में मुझे अहसास हुआ कि इनमें से एक आरोपी जिन्न के ड्रेस में मेरे सामने आया था।'

वहीं, मेरठ के एक पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने पाया है कि यही लोग शहर में दूसरे घरों में भी गए और 'तंत्र विद्या' आदि के नाम पर परिवारों को धोखा दिया। हमने अब तक तीन लोगों की संलिप्तता इसमें पाई है। दो को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला अभी इस मामले में फरार है।'

टॅग्स :मेरठउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब