लाइव न्यूज़ :

भारत के राष्ट्रपति के पास केवल संसद बुलाने की शक्ति, पीएम द्वारा भवन का उद्घाट संविधान के खिलाफः एमडीएमके

By अनिल शर्मा | Updated: May 25, 2023 10:02 IST

 मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम ने कहा कि विपक्षी दल उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं और दूसरा कारण यह भी है कि नई संसद के उद्घाटन के लिए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा चुनी गई तारीख वीडी सावरकर की जयंती है।

Open in App
ठळक मुद्देएमडीएमके ने कहा कि संसद को बुलाने की शक्ति केवल राष्ट्रपति के पास होती है।एमडीएमके नेता एम बोमीनाथन ने भी नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा कराए जाने की मांग की। संसद का अर्थ है भारत के राष्ट्रपति और लोकसभा तथा राज्यसभाः एमडीएमके

मदुरैः नए संसद भवन का पीएम मोदी द्वारा उद्घाट का विपक्ष द्वारा विरोध करने के बीच मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कझगम (एमडीएमके) ने कहा कि संसद को बुलाने की शक्ति केवल राष्ट्रपति के पास होती है, ऐसे में पीएम मोदी द्वारा नए भवन का उद्घाटन संविधान के खिलाफ है।

गौरतलब है कि विपक्ष के 19 दलों ने संसद के नये भवन के उद्घाटन समारोह का सामूहिक रूप से बहिष्कार करने का बुधवार को ऐलान किया और आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार के तहत संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है तथा समारोह से राष्ट्रपति को दूर रखने का ‘अशोभनीय कृत्य’ ‘‘सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान’’ और लोकतंत्र पर सीधा हमला है।

 मदुरै में एमडीएमके नेता एम बोमीनाथन ने भी नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्वारा कराए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पूरी तरह से संविधान की भावना के खिलाफ नए संसद भवन का उद्घाटन करने जा रही है। संसद का अर्थ है भारत के राष्ट्रपति और लोकसभा तथा राज्यसभा। 

बोमीनाथन ने आगे कहा कि भारत के राष्ट्रपति के पास केवल संसद बुलाने की शक्ति होती है....अब भाजपा सरकार पीएम द्वारा भवन का उद्घाटन करने जा रही है, यह पूरी तरह से संविधान के खिलाफ है और यह भारत के राष्ट्रपति का अपमान भी है। उन्होंने कहा इसलिए विपक्षी दल उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं और दूसरा कारण यह भी है कि नई संसद के उद्घाटन के लिए सत्तारूढ़ भाजपा सरकार द्वारा चुनी गई तारीख वीडी सावरकर की जयंती है।

वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने विपक्ष के इस कदम को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियों को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार (28 मई) को संसद के नये भवन का उद्घाटन करने वाले हैं। उधर, राजग ने विपक्षी दलों द्वारा नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की निंदा की है।

राजग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘हम, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दल, नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के 19 राजनीतिक दलों के अवमाननाकारी निर्णय की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।’

टॅग्स :संसदParliament House
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतमहिला आरक्षण विशेष सत्र: केंद्र प्रस्ताव पर जम्मू कश्मीर को क्या फायदा?, लोकसभा सीटों की संख्या 5 से बढ़कर 8?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए