लाइव न्यूज़ :

आप नेता ने कहा इतिहास में कभी नहीं उठाया गया ऐसा कदम, एनडीएमसी में हंगामे के बाद AAP के 25 पार्षद निलंबित

By भाषा | Updated: September 24, 2019 06:22 IST

सदन के नेता तिलक राज कटारिया के नेतृत्व में सत्तारूढ़ पार्टी ने केजरीवाल की ‘निंदा’ करने वाला प्रस्ताव पारित किया और आरोप लगाया कि वह अपने अभियान के जरिए डेंगू के मसले पर झूठ फैला रहे हैं।

Open in App

उत्तर दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के मेयर ने सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी के पार्षदों के बीच कहासुनी के बाद आम आदमी पार्टी (आप) के 25 पार्षदों को 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया। भाजपा शासित एनडीएमसी में आप के पार्षद और सदन में विपक्ष के नेता सुरजीत सिंह पवार ने इसे ‘काला दिन’ बताया और दावा किया कि एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) के इतिहास में ऐसा कदम कभी नहीं उठाया गया था।उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ मैं एनडीएमसी में पार्किंग व्यवस्था में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाना चाहता था और इसके लिए एक अल्पकालिक नोटिस दिया लेकिन मुझे बोलने की इजाजत नहीं दी गई।’’ उन्होंने दावा किया कि इसके बजाय भाजपा के सदस्यों ने डेंगू रोधी अभियान की अगुवाई करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने की कोशिश की। एमसीडी दिल्ली में डेंगू की रोकथाम करने में अक्षम साबित हुई है।’’पवार ने कहा कि इस पर हंगामा हो गया और आप के कई सदस्य आसन के सामने आ गए। इसके बाद उन्हें और आप के अन्य पार्षदों को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया। मेयर अवतार सिंह ने कहा कि सोमवार को सदन में मौजूद 25 पार्षदों को निलंबित किया गया है।वहीं विपक्ष के नेता ने कहा कि 104 सदस्यीय सदन में आप के 31 पार्षद हैं। मेयर ने बाद में पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि आप के पार्षद सदन की कार्यवाही में बाधा डाल रहे थे। इसलिए कार्रवाई की गई। उन्होंने संकेत दिया कि डेंगू के मुद्दे पर चर्चा के लिए अगले कुछ दिनों में सदन का विशेष सत्र बुलाया जा सकता है।इससे पहले, सदन के नेता तिलक राज कटारिया के नेतृत्व में सत्तारूढ़ पार्टी ने केजरीवाल की ‘निंदा’ करने वाला प्रस्ताव पारित किया और आरोप लगाया कि वह अपने अभियान के जरिए डेंगू के मसले पर झूठ फैला रहे हैं।

टॅग्स :आम आदमी पार्टीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए