लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: इंग्लैंड की महापौर ने देश की सबसे स्वच्छ सिटी इंदौर में देखी सफाई व्यवस्था, की ये बात

By मुकेश मिश्रा | Updated: February 23, 2025 10:42 IST

Madhya Pradesh: उन्होंने इंदौर के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, जीटीएस (गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन) की कार्यप्रणाली और संपूर्ण कचरा प्रबंधन प्रणाली को समझा।

Open in App

Madhya Pradesh: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों का अध्ययन करने गेरार्ड क्रॉस टाऊन कॉउंसिल (बकिंघमशायर, इंग्लैंड) की महापौर सुश्री प्रेरणा भारद्वाज इंदौर पहुंचीं। उन्होंने इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम के आला अधिकारी भी दौरे में सम्मिलित हुए।

निरीक्षण के दौरान विधानसभा क्षेत्र पांच के वार्ड 37 स्थित क्लासिक पूर्णिमा पार्क कॉलोनी में स्वच्छता की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। महापौर प्रेरणा भारद्वाज ने कहा कि उनके शहर में कचरा संग्रहण सप्ताह में एक बार किया जाता है, जबकि इंदौर में यह कार्य प्रतिदिन दो बार किया जाता है। उन्होंने इस प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इतने बड़े शहर को स्वच्छ बनाए रखने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है और यह इंदौर की सफलता का बड़ा कारण है।

महापौर भार्गव ने निरीक्षण के दौरान बताया कि इंदौर नगर निगम किस प्रकार अपनी सफाई व्यवस्था संचालित करता है और किस तरह से आमजन की सहभागिता, जनप्रतिनिधियों की सक्रियता, निगम अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मेहनत से इंदौर लगातार सात वर्षों से स्वच्छता में देशभर में शीर्ष स्थान पर बना हुआ है।

इस दौरान प्रेरणा भारद्वाज ने क्षेत्रीय रहवासियों से भी चर्चा की और उनकी भागीदारी तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता की प्रशंसा की। उन्होंने इंदौर के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण प्रणाली, जीटीएस (गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन) की कार्यप्रणाली और संपूर्ण कचरा प्रबंधन प्रणाली को समझा।

इंदौर नगर निगम द्वारा किए जा रहे सफाई के प्रयासों और नवाचारों को देखकर प्रेरणा भारद्वाज ने इस प्रणाली को अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था और नागरिकों की जागरूकता अन्य शहरों के लिए एक मिसाल है। उन्होंने इस मॉडल को अपने शहर में अपनाने की इच्छा भी जताई।

इंग्लैंड की महापौर के इस दौरे से इंदौर की सफाई व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है और यह अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

टॅग्स :इंदौरMadhya Pradeshइंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

क्राइम अलर्टडीजीपी कैलाश मकवाना ने खौफ टेक्स से संबंधित सभी मामले में दिया आदेश, लारेंस के गुर्गे हेरी बाक्सर गैंग पर प्रदेश की एसटीएफ कसेगी शिकंजा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?