लाइव न्यूज़ :

मायावती ने ट्वीट कर भाजपा पर बोला हमला, विकास दर के बड़े-बड़े दावों से गरीबों का भला नहीं

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 4, 2019 15:32 IST

बसपा ने आरोप लगाया कि लोगों को हसीन सपने दिखाना परन्तु उस हिसाब से काम नहीं करना व भावनाएं भड़काकर राजनीतिक रोटी सेंकना बीजेपी की विशेषता रही है। आज पेश आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रमाणित करता है कि गरीबी, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या आदि की गंभीर समस्याओं के मामले में यह सरकार उदासीन व लापरवाह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में भाजपा शासित राज्यों की तरह ही जातिवादी व साम्प्रदायिक घटनायें अभी भी लगातार जारी हैं।बैठक में मध्य प्रदेश से पार्टी के सभी वरिष्ठ व प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया और मण्डलवार समीक्षा रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को पेश की।

बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए मोदी सरकार पर कहा कि विकास दर की बडे़-बड़े दावों से देश के 130 करोड़ गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगारों आदि का अबतक सही भला नहीं हो पाया है बल्कि इनकी दिन-प्रतिदिन की समस्याएं अनवरत गंभीर होती जा रही हैं, जो अति-दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। केवल कागजी दावों से जनता का हित व कल्याण कैसे संभव है?

लोगों को हसीन सपने दिखाना परन्तु उस हिसाब से काम नहीं करना व भावनाएं भड़काकर राजनीतिक रोटी सेंकना बीजेपी की विशेषता रही है। आज पेश आर्थिक सर्वेक्षण भी प्रमाणित करता है कि गरीबी, बेरोजगारी, किसान आत्महत्या आदि की गंभीर समस्याओं के मामले में यह सरकार उदासीन व लापरवाह रही है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मध्य प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य में भले ही नयी सरकार आ गयी है लेकिन गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ दलितों, पिछड़ों के जीवन में भी कोई बेहतरी नहीं आयी है।

बसपा ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में अभी भी भाजपा शासित राज्यों की तरह जातिवादी और साम्प्रदायिक घटनायें जारी हैं। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज मध्यप्रदेश में पार्टी गतिविधियों की समीक्षा की और संगठन को और चुस्त-दुरुस्त करने के लिए उसमें जरूरी फेरबदल किए।

यहां बसपा उत्तर प्रदेश राज्य इकाई कार्यालय में आयोजित बैठक में मध्य प्रदेश से पार्टी के सभी वरिष्ठ व प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया और मण्डलवार समीक्षा रिपोर्ट पार्टी प्रमुख को पेश की। पार्टी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि समीक्षा बैठक में यह बात सामने आयी है कि भले ही मध्य प्रदेश में अब भाजपा के स्थान पर कांग्रेस की नयी सरकार बन गयी हो, लेकिन गरीबों, मजदूरों, किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं के साथ-साथ दलितों, पिछड़ों के जीवन में भी कोई बेहतरी नहीं आयी है।

बयान के अनुसार इसमें कहा गया है, ‘‘वहाँ भाजपा शासित राज्यों की तरह ही जातिवादी व साम्प्रदायिक घटनायें अभी भी लगातार जारी हैं। ख़ासकर इन्दौर से भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा खुलेआम क़ानून को हाथ में लेने के साथ-साथ सरकारी कर्मचारी/अधिकारियों से मारपीट की घटना आज पूरे देश में चर्चा का विषय है।

इतना ही नहीं बल्कि जेल से ज़मानत पर रिहाई के बाद भाजपा नेताओं ने जिस प्रकार से विधायक की आवभगत करके सम्मानित किया उससे पूरा देश स्तब्ध है और इसकी कड़ी-निन्दा कर रहा है। इस सम्बंध में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वक्तव्य कितना प्रभावी होगा, यह आगे देखने वाली बात होगी।’’

इस अवसर पर मायावती ने पार्टी संगठन में आवश्यक फेरबदल करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस व भाजपा की धन्नासेठ-समर्थित सरकारों में ख़ासकर गरीबों, मजदूरों, किसानों, युवाओं, महिलाओं व उपेक्षित वर्गों आदि की हालत आज तक नहीं सुधर पाई और ना ही आगे सुधार की कोई उम्मीद इनसे की जानी चाहिए।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबीएसपीमायावतीमोदी सरकारकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस