लाइव न्यूज़ :

मायावती ने की पीएम मोदी से मांग, सारे राजनीतिक प्रोग्राम छोड़कर पता लगाएं पुलवामा हमले के असल कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 15, 2019 17:37 IST

आतंकी घटना के बाद मायावती ने ट्वीट कर कहा था कि 'जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज की ताज़ा आतंकी वारदात में बड़ी संख्या में जवानों के हताहत होने की घटना अति दुखद अति-निन्दनीय व गंभीर चिन्ता का विषय।'

Open in App

बसपा अध्यक्ष मायावती ने पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया है कि वह हमले के वास्तविक कारणों का पता लगने तक अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम निरस्त कर दें और ‘‘चुनावी स्वार्थ एवं द्वेषपूर्ण राजनीति’’ बंद करके इसका स्थाई हल निकालें।

बसपा अध्यक्ष मायावती की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है, ‘‘घटना को गंभीरता से लेते हुए हमारी पार्टी सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करती है कि वह केवल आज के ही नहीं बल्कि घटना से जुड़े इसके वास्तविक तारों तक पहुंचने तक अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दें।’’

बयान में बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि वह ‘‘अपने चुनावी स्वार्थ व द्वेषपूर्ण राजनीति को बन्द करके दुनिया के अमनपरस्त देशों को साथ लेकर इस समस्या से निपटने के लिए इसका कोई ना कोई स्थाई हल निकलें।’’

गौरतलब है कि पुलवामा में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें 49 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं।

हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को होने वाले अपने राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। मायावती ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सी.आर.पी.एफ. के जवानों पर हुए दिल दहलाने वाले आतंकवादी हमले की हमारी पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। साथ ही इस दुःख की घड़ी में शहीद हुये परिवार के साथ भी खड़ी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के हर कदम के साथ पूरा देश और सभी विरोधी पार्टियां भी अपने राजनीतिक गिले-शिकवे भुलाकर इनके साथ एकजुट होकर खड़ी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ दुःख की घड़ी में एकजुटता के लिये हर संभव सहयोग करने की भी अपील की।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफजम्मू कश्मीरमायावतीबीएसपीमोदीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?