लाइव न्यूज़ :

सरकारी बंगला बचाने के लिए मायावती ने खेला दांव, घर के बाहर लगवाया नया बोर्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 21, 2018 17:15 IST

उत्तर प्रदेश में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा अपने बंगलों के खाली करने की तैयारी की खबरें आ रही हैं। ऐसे में मायावती के आवास पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला है।

Open in App

लखनऊ , 21  मई: उत्तर प्रदेश में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा अपने बंगलों के खाली करने की तैयारी की खबरें आ रही हैं। ऐसे में मायावती के आवास पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। मायावती अपने सरकारी बंगले 13ए माल एवेन्यू का मोह अभी भी नहीं छोड़ पाई हैं। इसलिए वह किसी भी कीमत पर इसको छोड़ना नहीं चाहती हैं। वहीं वह बंगला ना खाली करने के लिए अलग अलग तरीकों को अपना रही है।

मुलायम का बंगला बचाने वाला 'फॉर्मुला' CM ऑफिस से लीक, योगी ने निजी सचिव सहित दो पर गिराई गाज

 ऐसे में खबर के मुताबिक मायावती ने अपने सरकारी आवास के सामने एक नया बोर्ड लगवा दिया है। इस बंगले के सामने लगे नए बोर्ड पर लिखा है, "कांशीराम जी यादगार विश्राम स्थल"। इससे साफ हो रहा है कि मायावती के द्वारा बंगला खाली ना करने के लिए अगली कवायद है।

मायावती अपने अगले कदम के तौर पर बंगले के अंदर ही कांशीराम संग्रहालय होने की दलील दे सकती हैं। अगर मायावती की यह दलील राज्य संपत्ति विभाग द्वारा स्वीकार कर ली जाती है तो पूर्व मुख्यमंत्री का यह बंगला बच सकता है। हांलाकि बंगला खाली करने के प्रदेश सरकार के नोटिस को बसपा प्रमुख ने रिसीव कर लिया है।

वाराणसी हादसा: मायावती का योगी सरकार पर तंज, सिर्फ मन पर बोझ नहीं लीजिए, कार्रवाई भी कीजिए

 सूत्रों के मुताबिक, उनका नया पता 9, मॉल एवेन्यू होगा. 9, माल एवेन्यू में इन दिनों रंगरोगन और मरम्‍मत का कार्य भी शुरू हो गया है। आपको बता दें कि बसपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम मायावती का ताजातरीन पता बंगला नंबर 13ए माल एवेन्यू में है. ये बंगला उन्हें साल 1995 से आवंटित है। 

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी