लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर मायावती ने की लोकसभा चुनाव के लिए वोट की अपील, कहा-मेरी जीत मेरे लिए होगा तोहफा

By स्वाति सिंह | Updated: January 15, 2019 11:40 IST

मायावती ने हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों को इससे सबक लेना चाहिए।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को अपने जन्मदिन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यकर्ताओं और मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा 'मेरा जन्मदिन पार्टी जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाती है मैं आपको उसके लिए आभार व्यक्त करती हूं।'उन्होंने कहा 'मेरी जीत ही मेरा जन्मदिन का तोहफा होगा। हमने देशहित के लिए बसपा-सपा का गठबंधन किया है।' 

इसके साथ ही उन्होंने सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं से की अपील करते हुए कहा कि निजी स्वार्थों को किनारे रखें और विपक्षी हथकंडों से सावधान रहें। यहां मायावती बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा 'बीजेपी-आरएसएस ने भगवानों को भी जाति में बांटा हैं। लेकिन जनता सब जानती है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों पार्टियों को इससे सबक लेना चाहिए।'

मायावती ने कहा 'देश में सबसे ज्यादा राज कांग्रेस पार्टी ने किया है। जिसके बाद साल में 1984 हमें अपनी पार्टी बनानी पड़ी।हालांकि हमारे बाद भी कई कई पार्टियां बनी लेकिन उनकी सोच कांग्रेस पार्टी से ज्यादा अलग नहीं है।लेकिन इस चुनाव में हम कांग्रेस एंड कंपनी को सबक सिखाएंगे।

किसान कर्जमाफी का जिक्र करते हुए मायावती ने कहा 'थोड़ा कर्ज माफ करने से किसानों का भला नहीं होगा। किसानों की पूरी कर्जमाफी होनी चाहिए।'

मायावती ने आगे कहा 'जिन महापुरुषों के बताए रास्ते को अपनाने के लिए मैंने अपनी जिंदगी समर्पित की है। हमारी पार्टी गरीब, पिछड़ों की मदद के लिए हमेशा कार्य करती है।हमारी पार्टी ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। ये प्रदेश तय करता है कि देश में किसकी सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री कौन बनेगा।'

वहीं, उन्होंने 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण को लेकर कहा कि चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी वादे कर रहे हैं। आर्थिक आधार पर मुस्लिमों को भी 10 फीसदी आरक्षण मिलना चाहिए।

मालूम हो कि सपा और बसपा ने अपनी 23 साल पुरानी दुश्मनी भुलाते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए गत शनिवार को परस्पर गठबंधन का ऐलान किया था। दोनों ने प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।

गठबंधन में हालांकि कांग्रेस को शामिल नहीं किया गया है लेकिन इस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी और इस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के लिए क्रमशः अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ दी गई हैं।

टॅग्स :मायावतीउत्तर प्रदेशबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो