मुंबई में फिर हो सकता है 26/11 जैसा हमला? धमकी भरे मैसेज में कुछ भारतीयों के शामिल होना का भी दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 20, 2022 11:39 AM2022-08-20T11:39:46+5:302022-08-20T12:12:28+5:30

इस पर बोलते हुए अधिकारी ने कहा, ‘‘मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदेश आए।’’

May 26/11-like attack happen again in Mumbai Traffic police received many threatening messages from foreign numbers | मुंबई में फिर हो सकता है 26/11 जैसा हमला? धमकी भरे मैसेज में कुछ भारतीयों के शामिल होना का भी दावा

मुंबई में फिर हो सकता है 26/11 जैसा हमला? धमकी भरे मैसेज में कुछ भारतीयों के शामिल होना का भी दावा

Highlightsमुंबई ट्रैफिक पुलिस को विदेशी नंबरों से धमकी भरे मैसेज मिले है। इन मैसेज में मुंबई को फिर से उड़ानी की बात कही गई है। इस धमाके में कुछ भारतीयों को भी साथ देने की बात कही गई है।

मुंबई:मुंबई यातायात पुलिस के नियंत्रण कक्ष को अपनी हेल्पलाइन के व्हाट्सऐप नंबर पर कई ऐसे संदेश मिले हैं, जिनमें ‘‘26/11 जैसे’’ हमले किए जाने की धमकी दी गई है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच ऐसा लगता है कि ये संदेश देश के बाहर के किसी नंबर से भेजे गए हैं। 

मैसेज भेजने वालों के अनुसार, इस काम में कुछ भारतीय भी उनका साथ देंगे और इसकी लिए तैयारी भी हो गई है। 

पुलिस को यह मैसेज मिले है

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को विदेशी नंबरों से कई मैसेज मिले है। इन मैसेज में मुंबई में हमले की बात कही गई है। आजतक की एक खबर के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि मैसेज भेजने वालों ने कहा कि अगर उनके लोकेशन के बारे में पता किया जाएगा तो उनका लोकेशन विदेश का दिखाएगा, लेकिन धमाका मुंबई में होगा क्योंकि इस धमाके को अन्जाम देने के लिए करीब छह लोग फिलहाल भारत में है। 

कुछ भारतीय भी है इसमें शामिल

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के कंट्रोल वाट्सएप (+923029858353) नंबर पर आए मैसेज में यह भी खुलासा हुआ है कि इस धमाके को अन्जाम देने के लिए उनका साथ कुछ भारतीय भी देंगे। इस मैसेज में कुछ नाम भी शेयर किए गए है, साथ ही साथ अजमल कसाब का भी जिक्र किया गया है। मैसेज भेजने वालों ने कुछ विदेशी नंबर भी शेयर किए है। 

ऐसे में मुंबई पुलिस इस धमकी को गंभीरता से ले रही है और इसके लिए जांच शुरु हो गई है। वहीं धमकी के बाद पूरे शहर को अलर्ट पर भी रखा जा रहा है। 

क्या धमकी मिली है

अधिकारी के मुताबिक, ‘‘मध्य मुंबई के वर्ली स्थित नियंत्रण कक्ष से संचालित मुंबई पुलिस की यातायात हेल्पलाइन के व्हाट्सएप नंबर पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे संदेश आए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इन संदेशों को भेजने वाले ने 26/11 के मुंबई हमले जैसे हमले की धमकी दी है।’’ अधिकारी के अनुसार, इस धमकी वाले मैसेज के बाद शहर की अपराध शाखा ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

क्या हुआ 26/11 को

आपको बता दें कि मुंबई में 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल भी हो गए थे। 

Web Title: May 26/11-like attack happen again in Mumbai Traffic police received many threatening messages from foreign numbers

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे