धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की वजह से नोएडा मेट्रो से एक दिन में सर्वाधिक 88,646 यात्रियों ने सफर किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 14, 2023 07:42 AM2023-07-14T07:42:19+5:302023-07-14T07:47:37+5:30

एनएमआरसी ने बताया कि इस सप्ताह आयोजित ‘श्रीमद्भगवद कथा’ के दौरान 12 जुलाई को 88,646 यात्रियों ने सफर किया।

Maximum 88,646 passengers traveled by Noida Metro in a single day Dhirendra Krishna Shastri | धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की वजह से नोएडा मेट्रो से एक दिन में सर्वाधिक 88,646 यात्रियों ने सफर किया

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा की वजह से नोएडा मेट्रो से एक दिन में सर्वाधिक 88,646 यात्रियों ने सफर किया

Highlights एनएमआरसी ने बताया कि एक्वा लाइन पर सवारियों की संख्या में वृद्धि का एक कारण धार्मिक आयोजन है।इस सप्ताह ग्रेटर नोएडा में ‘श्रीमद्भगवद कथा’ का आयोजन किया गया है।

नोएडाः नोएडा मेट्रो रेल निगम (एनएमआरसी) ने गुरुवार को बताया कि 12 जुलाई को नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो से 88,646 यात्रियों ने सफर किया, जो इस मेट्रो में एक दिन में यात्रियों की सर्वाधिक संख्या हैं। एनएमआरसी ने बताया कि एक्वा लाइन पर सवारियों की संख्या में वृद्धि का एक कारण इस सप्ताह ग्रेटर नोएडा में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम (बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कार्यक्रम) है।

एनएमआरसी ने बताया कि इस सप्ताह आयोजित ‘श्रीमद्भगवद कथा’ के दौरान 12 जुलाई को 88,646 यात्रियों ने सफर किया। इससे पहले 11 जुलाई को 58,231 और 10 जुलाई को 54,516 यात्रियों ने सफर किया था। गौरतलब है कि नोएडा में बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री का कथा कार्यक्रम चल रहा है। कार्यक्रम में गुरुवार कई महिलाएं बेहोश हो गईं।

 जानकारी के मुताबिक दिव्य दरबार के वक्त अचानक से भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। कई महिलाएं बेहोश हो गईं वहीं कइयों को नंगे पैर भागने से करंट लगने की भी सूचना है। घटना की सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। 

Web Title: Maximum 88,646 passengers traveled by Noida Metro in a single day Dhirendra Krishna Shastri

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे