लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: आखिर क्यों दिव्यांग पति को पीठ पर लादकर महिला पहुंची सीएमओ के पास?

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 4, 2018 12:29 IST

मथुरा जिले में यह महिला दिव्यांग पति को जिस तरह पीठ पर लादकर ले जा रही थी, इसको देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Open in App

मथुरा, 4 अप्रैल: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की सड़क पर 4 अप्रैल की सुबह एक अलग ही नजारा देखने को मिला। एक महिला अपने पीठ पर पति को चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) के मिलने पहुंची। इस महिला का पति दिव्यांग है। महिला को अपने पति को पीठ पर लादक र ऐसे ले जाता देखकर सब हैरान रह गए थे। 

महिला के पति का एक पैर काम नहीं करता और वह चलने में असमर्थ है। महिला अपने पति को लेकर चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) के पास जा रही थी ताकि दिव्यांग सर्टिफिकेट प्राप्त किया जा सके।

महिला ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि उनके पति को दिव्यांग सर्टिफिकेट की जरूरत है। इसके लिए वह पहले कई ऑफिस में जा चुकी हैं लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिली।महिला का कहना है कि सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से वील चेयर और ट्राइसाइकल की सुविधा उनके पति को नहीं मिल पा रही है। हम पहले भी कई ऑफिसों में जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

सर्टिफिकेट के लिए जब महिला को कंही से कोई मदद नहीं मिली तो वह सीधे सीएमओ ऑफिस पहुंच गई। हालांकि अभी इसमें क्या अपडेट है इस बात की जानकारी अभी तक नहीं मिली है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत