लाइव न्यूज़ :

जन संस्कृतिक मंचः 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती, 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 14:42 IST

mathura Jan Sanskritik Manch: 4 जनवरी को देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पदों पर आसीन मंच के सदस्यों को मथुरा बुलाकर एक यादगार कार्यक्रम किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देविगत 50 वर्षों की शानदार सफल यात्रा को एक स्मारिका के रूप में प्रकाशित करेगा।ऐसे सदस्यों के परिजनों को 4 जनवरी के कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाएगा।

mathura: साहित्यिक , सांस्कृतिक एवं बुद्धिजीवियों की संस्था जन सांस्कृतिक मंच की आमसभा फ्लोरेंस गार्डन में डॉक्टर अशोक बंसल की अध्यक्षता एवं डॉक्टर धर्मराज के संचालन में संपन्न हुई। आमसभा में मंच की स्थापना के 4 जनवरी 2026 को 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष भर सामाजिक सांस्कृतिक एवं बौद्धिक तथा छात्र एवं नौजवानों से जुड़े प्रगतिशील एवं स्वस्थ मानवीय मूल्यों पर आधारित कार्यक्रम करने की विस्तार से रूपरेखा तैयार करते हुए निर्णय लिया गया कि मंच अपने विगत 50 वर्षों की शानदार सफल यात्रा को एक स्मारिका के रूप में प्रकाशित करेगा।

इसी के साथ-साथ 4 जनवरी को देश के विभिन्न हिस्सों में बड़े पदों पर आसीन मंच के सदस्यों को मथुरा बुलाकर एक यादगार कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मंच उन अपने सभी सदस्यों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित करेगा, जो दिवंगत हो गए हैं। ऐसे सदस्यों के परिजनों को 4 जनवरी के कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया जाएगा।

कार्यक्रमों को संचालित करने के लिए एक 15 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन किया गया। उपस्थित सभी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। विगत 50 वर्षों में मंच ने बहुत सी चुनौतियां का सामना किया है तथा अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ समाज को दिशा देने का काम किया।

मंच के द्वारा आयोजित की गईं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर गोष्ठी, दुनियां के पैमाने पर आए आर्थिक एवं वैचारिक बदलावों पर चर्चा तथा जनता के लिए जनवादी कवि सम्मेलनों के आयोजनों को बैठक में विस्तार से याद किया गया और पुनः बड़ी ऊर्जा के साथ इसी प्रकार की गतिविधियों को आगे निरंतर रखने के लिए सभी ने जोर दिया।

मंच के सभी सदस्यों ने गंभीरता पूर्वक देश के नौजवानों के हालातों पर तथा उनके भटकाव पर चिंता व्यक्त की और उसे सही रास्ते पर कैसे लाया जाए इसके लिए चिंतन मनन किया। आम सभा में कोर कमेटी सदस्य राजकिशोर, रवि प्रकाश भारद्वाज ,मुरारी लाल अग्रवाल ,सुनील आचार्य एवं डॉक्टर धर्मराज ने विगत कार्यों की रिपोर्टिंग की। आमसभा में  कवि राहुल गुप्ता एवं जितेंद्र सिंह विमल ने काव्य पाठ किया।

टॅग्स :मथुराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए