लाइव न्यूज़ :

मथुरा : आठ साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास

By भाषा | Updated: January 30, 2021 20:46 IST

Open in App

मथुरा, 30 जनवरी उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले की एक अदालत ने पड़ोस में रहने वाले आठ वर्षीय लड़के के साथ दुष्कर्म करने वाले को डीएनए रिपोर्ट के आधार पर फैसला देते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 20 हजार रुपए के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता सुभाष चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘यह मामला 10 जून 2017 का है। जब मांट थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला भरत नामक युवक पड़ोस में रहने वाले आठ साल के बच्चे को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।’’

उन्होंने बताया, पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (विशेष पॉक्सो कोर्ट-द्वितीय) जहेंद्र पाल सिंह की अदालत में पेश किया लेकिन मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित एवं उसका पिता मुकर गए एवं जांच में अभियोजन पक्ष का साथ नहीं दिया।

चतुर्वेदी ने बताया किंतु, न्यायाधीश ने शुक्रवार को अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्य एवं विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ की डीएनए रिपोर्ट के आधार पर अभियुक्त को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई।

चतुर्वेदी ने बताया, अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया है कि पीड़ित को दो लाख रुपये प्रतिकर राशि के तौर पर दिलाए जाएं व यदि पूर्व में कोई धनराशि पीड़ित को मिल चुकी है तो वह दो लाख रुपए में से काट ली जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO