लाइव न्यूज़ :

गैर सर्जरी मस्तिष्क उद्दीपन प्रविधियों के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए गणितीय प्रतिरूपण विकसित

By भाषा | Updated: December 20, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर बुफैलो विश्वविद्यालय के साथ मिलकर मंडी स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) और राष्ट्रीय मस्तिष्क अनुसंधान केंद्र ने गैर-सर्जरी मस्तिष्क उद्दीपन तकनीकों पर गणतीय प्रतिरूपण अध्ययन किया है।

इस क्षेत्र में इस दल के हाल के अध्ययन का निष्कर्ष ‘ब्रेन स्टिमुलेशन’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

इस दल के अनुसार ‘ट्रांसक्रेनियल इलेक्ट्रिकल स्टिमुलेशन’ एक ऐसी गैर-सर्जरी मस्तिष्क उद्दीपन तकनीक है जिसमें अध्ययन करने या मस्तिष्क के कामकाज में बदलाव के लिए उसके खंडों से विद्युत करंट प्रवाहित किया जाता है।

आईआईटी मंडी के कंप्यूटिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियिरंग विद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर सुभाजीत रॉय चौधरी ने कहा, ‘‘ हमने चार खानों के साथ तंत्रिकावाहिकीय (न्यूरोवैस्कुलर) इकाई का शरीर विज्ञान की दृष्टि से गणीतिय प्रतिमान बनाया। ये खाने कसाइनेप्टिक स्पेस, ऐस्ट्रोसाइट स्पेस, पेरिवैस्कूलर स्पेस और आर्टरियोल स्पेस हैं जिसे न्यूरोवैस्कुलर यूनिट (एनवीयू) का नाम दिया गया।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘ हमारा अध्ययन मस्तिष्क एवं तंत्रिका विशेषज्ञों को पक्षाघात, सदमा संबंधी मस्तिष्क जख्म, अल्प संज्ञानात्मक विकार, स्मृतिलोप एवं अन्य ऐसे विकारों से ग्रस्त मरीजों के लिए उनकी तंत्रिका संज्ञान पुनर्वास गतिविधि की योजना बनाने में मदद कर सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेटफिनिशर की भूमिका खत्म, पॉवर प्ले में ही 10, 11, 12 रन रेट से कूट रहे?, सीएसके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा-आईपीएल में ओपनर की बल्ले-बल्ले?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos