लाइव न्यूज़ :

फोटो: नया साल मनाने के लिए भारी संख्या में मनाली जा रहे है पर्यटक, सड़कों पर लगा भीषड़ जाम-नहीं हिल रही है गाड़ियां

By आजाद खान | Updated: December 31, 2022 12:55 IST

मनाली की ओर बढ़ रहे सैलानियों का कहना है कि वे सुबह से ही रास्ते में ही फंस गए है और आगे नहीं जा पा रहे है। ऐसे में अगर समय पर जाम नहीं खुलता है तो उनका कहना है कि वे दूसरी जगह भी जा सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देनववर्ष पर मनाली में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी है। ऐसे में रास्ते में ट्रैफिक जाम लग गया है और गाड़ियां अपनी जगह से हिल नहीं रही है। रास्ते में फंसे यात्री इस जाम को जल्द से जल्द खुलवाने की मांग कर रहे है।

शिमला: नए साल के मनाने के मद्देनजर भारी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश के मनाली का रूख कर रहे है। ऐसे में मनाली जाने वाले रास्ते में भारी ट्रैफिक जाम देखने को मिला है और गाड़ियां एक जगह से आगे नहीं बढ़ते हुए देखी गई है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी फोटो और वीडियो में गाड़ियों की लंबी कतार देखी गई है। ऐसे में घूमने जाने वाले यात्री रास्ते में फंसे होने के कारण काफी परेशान है और जाम जल्द खाली कराने की मांग कर रहे है। 

हजारों की संख्या में मनाली का रूख कर रहे है सैलानी

आज 31 दिसंबर है यानी इस साल का आखिरी दिन, ऐसे में पूरी दुनिया में साल के खत्म होने पर जश्न मनाई जाती है और लोगों द्वारा पार्टी और नए जगहों पर जाकर नए साल का स्वागत किया जाता है। ऐसे में आज के दिन भरी संख्या में सैलानी हिमाचल प्रदेश के मनाली का रूख कर रहे है। 

एएनआई के अनुसार, बड़ी संख्या में सैलानियों के मनाली जाने से रास्ते में भारी जाम लग गया है। खबर के मुताबिक, यह जाम इतना लंबा है कि जितनी दूर तक नजर जा रही है गाड़ियां ही गाड़ियां नजर आ रही है। ऐसे में रास्ते में फंसे सैलानियों द्वारा वहीं मौज-मस्ती करते हुए देखा गया है। 

क्या कहा सैलानियों ने

मनाली के रास्ते में फंसे सैलानियां वहां लगे जाम से काफी परेशान है। वे इस ट्रैफिक जाम को जल्द से जल्द खाली कराने की बात कह रहे है। ऐसे में एक सैलानी ने कहा, "हम सुबह 7 बजे से यहां पर हैं और अभी 10 बज चुके हैं यहां से आगे तक नहीं बढ़ पाए हैं। यहां पर आए लोग भी परेशान हो रहे हैं। हम अपील करेंगे की इस जाम को जल्द से जल्द खुलवाया जाए। हम यहां अपने दोस्तों के साथ आए हैं। अगर मनाली नहीं जा पाए तो कहीं और जाएंगे।"

टॅग्स :नया साल 2023मनालीहिमाचल प्रदेशTraffic Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

क्रिकेटT20 World Cup 2026 final: अहमदाबाद में आज ट्रैफिक अलर्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले को लेकर खास इंतजाम, पढ़ें एडवाइजरी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम