लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन, शाही इमाम ने कहा- 'हमारा समर्थन नहीं,' यूपी-कोलकाता में भी प्रोटेस्ट

By विनीत कुमार | Updated: June 10, 2022 14:50 IST

टीवी डिबेट में पैगंबर पर कथित विवाद टिप्पणी के बाद जारी हंगामे के बीच शुक्रवार को दिल्ली के जामा मस्जिद पर भी प्रदर्शन हुए। हालांकि मस्जिद की ओर से कहा गया कि उन्होंने इस विरोध प्रदर्शन को नहीं बुलाया था।

Open in App
ठळक मुद्देपैगंबर पर विवादित टिप्पणी के विरोध में दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन।जामा मस्जिद के शाही इमाम की ओर से कहा गया कि मस्जिद ने प्रदर्शन नहीं बुलाया था।हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, वे एआईएमआईएम के हैं या ओवैसी के लोग हो सकते हैं: शाही इमाम

नई दिल्ली: पैगंबर मोहम्मद के बारे में कथित विवादित टिप्पणी को लेकर हंगामा जारी है। दिल्ली और कोलकाता में बड़े पैमाने पर शुक्रवार को दोपहर की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हुए है। दिल्ली में, जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग जुटे और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित किया जा चुका है।

वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित देवबंद, प्रयागराज और सहारनपुर में भी ऐसे प्रदर्शन की खबरें हैं। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भी प्रदर्शन हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार देवबंद में पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया है।

इस बीच प्रदर्शनों को लेकर दिल्ली के जामा मस्जिद से शाही इमाम का भी बयान आया है। उनकी ओर से कहा गया कि मस्जिद की ओर से किसी तरह के प्रदर्शन की पहल नहीं की गई थी। शाही इमाम ने कहा, 'मस्जिद कमेटी की ओर से कोई प्रदर्शन नहीं बुलाया गया था। कल जब लोग प्रदर्शन की योजना बना रहे थे, तब भी उन्हें इस बारे में साफ कह दिया गया था।'

प्रदर्शन करने वाले AIMIM या ओवैसी के लोग: शाही इमाम

शाही इमाम ने कहा, 'हम नहीं जानते कि विरोध करने वाले कौन हैं, मुझे लगता है कि वे एआईएमआईएम के हैं या ओवैसी के लोग हैं। हमने स्पष्ट कर दिया था कि अगर वे विरोध करना चाहते हैं, तो वे कर सकते हैं, लेकिन हम उनका समर्थन नहीं करेंगे।'

वहीं, प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने कहा, 'निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा और भाजपा से निष्कासित नेता नवीन कुमार जिंदल के बयानों के खिलाफ लोगों ने जामा मस्जिद में विरोध प्रदर्शन किया। हमने वहां से लोगों को हटा दिया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।'

गौरतलब है कि नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट शो में पैगंबर को लेकर कुछ टिप्पणियां की थी, जिसे लेकर विवाद मचा हुआ है। ये पूरा प्रकरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चित हुआ और कई मुस्लिम देशों ने इस बयानों को लेकर नाराजगी जताई थी। हालांकि भारत सरकार ने कहा कि कुछ लोगों की टिप्पणी भारत सरकार के विचारों को प्रदर्शित नहीं करती है और भारत सभी धर्मों के प्रति सर्वोच्च सम्मान का भाव रखता है।

टॅग्स :दिल्ली समाचारपैगम्बर मोहम्मदनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतDelhi: भजनपुरा में घर में खड़ी बाइक में लगी आग, जान बचाने के लिए पहली मंजिल से कूदे 4 लोग, हुए घायल

भारतNavratri Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि पर दिल्ली के इन रास्तों पर रहेगा पहरा, 19 से 27 मार्च तक दिल्ली में लागू रहेंगे ये रूट बदलाव

भारतDelhi Traffic Alert: दिल्ली में आज किसान पंचायत आज, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये रूट डायवर्जन

भारतDelhi: आग की लपटें और लोगों की बचाने की कोशिश..., पालम में इमारत अग्निकांड में 7 लोग झुलसे, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील