लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेशः विशाखापत्तनम के इंडस्ट्रीयल एरिया में धमाके के साथ लगी आग, कई घायल

By स्वाति सिंह | Updated: July 14, 2020 02:39 IST

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के इंडस्ट्रीयल एरिया में सोमवार देर रात धमाका होने से आग लग गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है

Open in App
ठळक मुद्देविशाखापत्तनम के इंडस्ट्रीयल एरिया में सोमवार देर रात धमाका होने से आग लग गई।हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास सोमवार रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिससे कम से कम एक कर्मचारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना से परवाड़ा क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है।

कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया था। सूत्रों के अनुसार धमाका पहले फार्मा सिटी में सुनाई दिया और उसके बाद बड़े स्तर पर आग लग गई। सूत्रों के अनुसार रेमकी सॉल्वैंट्स की इकाई कोस्टल वेस्ट प्रबंधन परियोजना में घटना घटी।

बताया जा रहा है कि घायलों को गाजुवाका के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग को काबू में पाने के लिए कम से कम दमकल की 12 गाड़ियां मौको पर भेजी गईं हैं लेकिन आग इतनी विकराल हो गई है कि उसे काबू करने में वक्त लग रहा है। कैमिकल्स की वजह से आग पूरे प्लान्ट में फैल चुकी है। वहीं, डीसीपी ने कहा कि लपटें एक रिएक्टर से आईं और फैल गईं। जिस वक्त यह घटना हुई यूनिट के अंदर केवल चार व्यक्ति मौजूद थे, और अपनी जान की सुरक्षा के लिए बाहर भाग निकले। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर टेंडर आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं आधिकारिक सूत्रों ने बताया था कि ‘सेनर लाइफ साइसेंज कम्पनी’ की एक इकाई में यह रिसाव हुआ और स्थिति अब नियंत्रण में हैं और यह एक रियेक्टर तक सिमित था, उन्होंने बताया कि रिसाव उस समय हुआ जब बेंजीन गैस रियेक्टर में स्थानांतरित किया जा रहा था। 

बीते महीने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के निकट परवादा में दवा बनाने वाली एक कम्पनी में बेंजीन गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग बीमार हो गए थे।

टॅग्स :अग्नि दुर्घटनाआंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील