लाइव न्यूज़ :

मुंबई के विले पारले में मॉल में भीषण आग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं

By भाषा | Updated: November 19, 2021 12:36 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर मुंबई के उपनगरीय इलाके विले पारले में चार मंजिला एक मॉल में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। नगरपालिका के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि यह आग प्राइम मॉल में सुबह करीब 11 बजे लगी। अधिकारी ने बताया, “दमकल की कम से कम 13 गाड़ियां, पानी के आठ टैंकर और अन्य दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया और आग बुझाने का अभियान जारी है।”

घटना के बारे में अन्य विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है। शहर में इस हफ्ते अब तक भीषण आग लगने की तीसरी घटना सामने आई है।

बृहस्पतिवार को, पश्चिमी उपनगर के पवई में गाड़ियों के एक शोरूम का गैराज आग में जलकर खाक हो गया था जबकि 16 नवंबर को लगी एक आग में बहुराष्ट्रीय कंपनी के सर्विस सेंटर को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’