लाइव न्यूज़ :

मसूद अजहर पर चीन को आतंकी गतिविधियों के बारे में अतिरिक्त साक्ष्य दिए गए थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 20:42 IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया, क्योंकि चीन ने ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव पर से अपनी ‘‘तकनीकी रोक’’ हटा ली।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद चीन ने कहा था कि उसने संशोधित सामग्री का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद यह फैसला किया। राजनयिक सूत्रों ने यह भी कहा कि अजहर को आतंकवादी घोषित करने के लिए यूरोपीय संघ के भी जल्द ही प्रक्रिया को पूरी करने की संभावना है।

चीन को आतंकी गतिविधियों में ‘जैश ए मोहम्मद’ सरगना मसूद अजहर की संलिप्तता के बारे में अतिरिक्त साक्ष्य सौंपे गए थे। उसे वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र में एक नये प्रस्ताव में चीन द्वारा अड़ंगा लगाए जाने पर यह कदम उठाया गया था।

राजनयिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की प्रतिबंध समिति ने बुधवार को अजहर को एक वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया, क्योंकि चीन ने ब्रिटेन, फ्रांस और अमेरिका द्वारा लाए गए एक प्रस्ताव पर से अपनी ‘‘तकनीकी रोक’’ हटा ली।

संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के बाद चीन ने कहा था कि उसने संशोधित सामग्री का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद यह फैसला किया। हालांकि, सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि चीन को दिया गया अतिरिक्त साक्ष्य पुलवामा आतंकी हमला सहित भारत में हुए अन्य आतंकी हमलों में अजहर की संलिप्तता पर था, या कहीं और की उसकी गतिविधियों के बारे में था।

अजहर को प्रतिबंधित करने वाली संयुक्त राष्ट्र की अधिसूचना में पुलवामा हमले का कोई जिक्र नहीं किया गया है। चीन ने नये प्रस्ताव पर 13 मई को एक तकनीकी रोक लगा दी थी। इस तरह उसने चौथी बार उसने इस कवायद में अड़ंगा डाला था। सूत्रों ने बताया कि प्रस्ताव पर चीन की तकनीकी रोक के बाद उसे अतिरिक्त साक्ष्य सौंपे गए।

बालाकोट में जैश के आतंकी ठिकाने पर किए भारत के एयरस्टाइक के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर सूत्रों ने कहा कि इसमें संदेह करने की कोई वजह नहीं है। राजनयिक सूत्रों ने यह भी कहा कि अजहर को आतंकवादी घोषित करने के लिए यूरोपीय संघ के भी जल्द ही प्रक्रिया को पूरी करने की संभावना है। जर्मनी ने ईयू में यह पहल की है। 

टॅग्स :मसूद अजहरचीनसंयुक्त राष्ट्रअमेरिकाफ़्रांसरूसइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर