विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Published: June 17, 2021 01:57 PM2021-06-17T13:57:30+5:302021-06-17T13:57:30+5:30

Married woman dies under mysterious circumstances, case registered against in-laws | विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज

नोएडा (उप्र), 17 जून उत्तर प्रदेश के दादरी थाना क्षेत्र की नई आबादी कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय एक महिला की मौत के मामले में उसके परिजन ने ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र की नई आबादी कॉलोनी में रहने वाली खुशबू का शव बुधवार रात उसके घर पर पंखे से लटका हुआ मिला था। मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया था कि उसने आत्महत्या की है। लेकिन मृतका के परिजन ने दादरी थाने में उसके पति आदिल, ससुर नूर मोहम्मद, सास आसमीन, जेठ राशिद, जेठानी रानी सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का मामला दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि परिजन ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मृतका के ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपियों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Married woman dies under mysterious circumstances, case registered against in-laws

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे