लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 23 अगस्त से रात आठ बजे के बाद भी बाजार खुले रह सकते हैं: केजरीवाल

By भाषा | Updated: August 21, 2021 17:12 IST

Open in App

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मामलों में गिरावट के मद्देजनर शनिवार को पाबंदियां हटाने की घोषणा करते हुए कहा कि 23 अगस्त से राष्ट्रीय राजधानी में रात 8 बजे के बाद भी बाजार खुले रह सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया। संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए, जो पिछले साल 15 अप्रैल के बाद से सबसे कम है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''अभी तक करोना के चलते दिल्ली के बाज़ारों को शाम 8 बजे तक खुलने की इजाज़त थी। कम होते मामलों की वजह से सोमवार से समय सीमा हटाई जा रही है। अब बाज़ार अपने सामान्य समयानुसर खुल सकेंगे।'' राष्ट्रीय राजधानी में महामारी फैलने के बाद से 12वीं बार एक दिन में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया। इससे पहले, 18, 24, 29 जुलाई, 2 अगस्त, 4 अगस्त, 8 अगस्त, 11 अगस्त, 12 अगस्त, 13 अगस्त, 16 अगस्त और 20 अगस्त को भी मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था। आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। इस साल दो मार्च को भी दिल्ली में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारत93 पेपर लीक हुए, 6 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव पर, केजरीवाल का केंद्र पर निशाना

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत'उलटी पड़ेगी ये कार्रवाई': ED द्वारा पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ़्तारी पर बोले अरविंद केजरीवाल

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी