लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कंधमाल जिले में माओवादियों ने सड़क निर्माण कंपनी के चार वाहन फूंके

By भाषा | Updated: August 18, 2020 05:52 IST

बल्लीगुडा के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि माओवादियों ने कंपनी को इस विशेष सड़क निर्माण परियोजना का काम छोड़ देने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने 18 अगस्त से कंधमाल जिले में एक सप्ताह के बंद का आह्वान किया है और इस संबंध में बल्लीगुडा इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगाये गये हैं। 

Open in App
ठळक मुद्दे ओडिशा के कंधमाल जिले में सड़क निर्माण में लगे एक कंपनी के चार वाहनों को सोमवार को माओवादियों ने फूंक दिया। इन विद्रोहियों के भाकपा (माओवादी) के बनासदारा-नागबाली-घुमुसर डिवीजन का सदस्य होने का संदेह है।

फूलबाणीः ओडिशा के कंधमाल जिले में सड़क निर्माण में लगे एक कंपनी के चार वाहनों को सोमवार को माओवादियों ने फूंक दिया। कंधमाल के पुलिस अधीक्षक विनीत अग्रवाल ने बताया कि बल्लीगुडा थानाक्षेत्र के कंजल घाट पर माओवादियों ने सड़क निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया और एक ट्रक एवं ट्रैक्टर समेत चार वाहनों में आग लगा दी। 

उन्होंने बताया कि इन विद्रोहियों के भाकपा (माओवादी) के बनासदारा-नागबाली-घुमुसर डिवीजन का सदस्य होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार, इस घटना के शीघ्र बाद विशेष अभियान दल (एसओजी) और जिला स्वैच्छिक बल के कर्मी स्थल पर पहुंचे और इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। 

बल्लीगुडा के पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि माओवादियों ने कंपनी को इस विशेष सड़क निर्माण परियोजना का काम छोड़ देने की धमकी दी थी। उन्होंने बताया कि माओवादियों ने 18 अगस्त से कंधमाल जिले में एक सप्ताह के बंद का आह्वान किया है और इस संबंध में बल्लीगुडा इलाके में जगह-जगह पोस्टर लगाये गये हैं। 

पुलिस का कहना है कि कंधमाल में वाम चरमंपथ पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा बार बार कार्रवाई करने से संभवत: नाराज माओवादी अपनी मौजूदगी साबित करने के लिए तोड़फोड़ में लगे हैं। पुलिस के मुताबिक पिछले महीने सिरला वन क्षेत्र में तीन मुठभेड़ों में सात माओवादी ढेर कर दिये गये थे। 

टॅग्स :माओवालीओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

भारतबिहार दिवस 2026ः सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं?, पीएम मोदी ने लिखा-मेहनती और ऊर्जावान जनता, विकसित भारत के साथ-साथ विकसित बिहार के सपने को...

क्राइम अलर्टVizianagaram Bus Fire: 37 यात्री बाल-बाल बचे, चित्रकोंडा से विधायक मंगू खिल्ला भी सवार थे?, टायर फटने से लगी आग, वीडियो

भारतकौन थीं मधुमिता राउत?,  59 वर्ष में दुनिया को कहा अलविदा?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos