लाइव न्यूज़ :

केरल: एनकाउंर में मारा गया माओवादी नेता सीपी जलील, उगाही के लिए पहुंचा था रिजॉर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 7, 2019 12:55 IST

सूत्रों ने बताया कि माओवादियों का एक समूह बुधवार रात एक निजी रिसॉर्ट कथित तौर पर पहुंचा और उन्होंने समूह के 10 सदस्यों के लिए खाना और धन मांगा।

Open in App

केरल के वायनाड में पुलिस के साथ चली एक लंबी मुठभेड़ में पुलिस ने माओवीदी नेता सीपी जलील को मार गिराया। बता दें कि अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह मुठभेड़ बुधवार रात शुरू हुई और बृहस्पतिवार सुबह तक जारी रही। इससे पहले पुलिस ने संदिग्ध माओवादी की पहचान का खुलासा नहीं किया था।

एएनाई एजेंसी के ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर में मारा गया संदिग्ध माओवादी कोई और नहीं बल्कि माओवादी नेता सीपी जलील है। 

ऐसे दिया घटना को अंजाम

सूत्रों ने बताया कि माओवादियों का एक समूह बुधवार रात एक निजी रिसॉर्ट कथित तौर पर पहुंचा और उन्होंने समूह के 10 सदस्यों के लिए खाना और धन मांगा। एक रिसॉर्ट कर्मी ने माओवादी समूह की मौजूदगी के बारे में पुलिस को सूचना दी और केरल पुलिस का एक विशेष दस्ता ‘थंडरबोल्ट’ घटनास्थल पर पहुंचा।

पुलिस के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘बुधवार को मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुठभेड़ में कोई अधिकारी हताहत नहीं हुआ।’’ 

पुलिस ने वायनाड जिले में व्यथिरी के निकट जंगल के इलाके को घेर लिया है और सशस्त्र समूह के शेष सदस्यों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है। कन्नूर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस और जिला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक की।

टॅग्स :केरलमाओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos