लाइव न्यूज़ :

कई सारे 'पठान' आते हैं और चले जाते हैं, हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- मैं अपने समय के अभिनेताओं को जानता हूं शाहरुख को नहीं

By अनिल शर्मा | Updated: January 24, 2023 11:12 IST

शाहरुख से हुई बातचीत को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री कहा, “मैंने उनसे उनकी फिल्म का नाम पूछा और उन्होंने कहा ‘पठान’। मैंने उनसे कहा ‘कोई समस्या नहीं होगी’।” फिल्म के बहिष्कार के आह्वान पर शर्मा ने कहा कि जो फिल्म देखना चाहते हैं , वे देखेंगे, बाकी इसे छोड़ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहिमंत ने कहा, मुझे फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है और मैं अपने समय के अभिनेताओं को जानता हूं।असम के मुख्यमंत्री ने सोमवार कहा कि ऐसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिन पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है।। 

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि वह फिल्में कम देखते हैं इसलिए शाहरुख खान कौन है, वह नहीं जानते। वह सिर्फ अपने समय के अभिनेताओं को जानते हैं। हिमंत ने कहा कि शाहरुख ने मुझे फोन किया था और मैंने उन्हें आश्वासन दिया है कि यहां कुछ भी अप्रिय घटना नहीं होगी। 

हिमंत ने कहा, "मुझे फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है और मैं अपने समय के अभिनेताओं को जानता हूं, शाहरुख खान को नहीं। मैंने देखा कि सोशल मीडिया पर हमारे फोन कॉल ट्रेंड कर रहे थे।'' असम के मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कई सारे 'पठान' आते हैं और चले जाते हैं। ऐसे कई ज्वलंत मुद्दे हैं जिन पर उन्हें ध्यान देने की जरूरत है। 

हिमंत बिस्वा सरमा ने इससे पहले कहा था कि वह शाहरुख खान को नहीं जानते। इसके एक दिन बाद उन्होंने ट्वीट कर कहा कि शाहरुख ने उन्हें फोन किया था। और उन्हें फोन पर आश्वासन दिया था कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उनकी फिल्म 'पठान' की रिलीज के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो।

सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, असम के सीएम ने कहा, शाहरुख खान ने मुझे अपना परिचय देते हुए एक संदेश भेजा और कहा कि वह मुझसे बात करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “कतार में कई ऐसे थे जो मुझसे बात करना चाहते थे। उनसे बात करने के बाद रविवार रात दो बजे उन्हें (शाहरुख को) संदेश भेजा गया कि मैं कॉल के लिए उपलब्ध हूं। फिर उन्होंने मुझे फोन किया और कहा कि उनकी फिल्म जल्द ही रिलीज हो रही है और उन्हें उम्मीद है कि कोई समस्या नहीं होगी।”

बकौल मुख्यमंत्री “मैंने उनसे उनकी फिल्म का नाम पूछा और उन्होंने कहा ‘पठान’। मैंने उनसे कहा ‘कोई समस्या नहीं होगी’।” फिल्म के बहिष्कार के आह्वान पर शर्मा ने कहा कि जो फिल्म देखना चाहते हैं , वे देखेंगे, बाकी इसे छोड़ सकते हैं।

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माशाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारतअसम की हिमंत विश्व शर्मा सरकार को झटका, कांग्रेस में शामिल मंत्री नंदिता गरलोसा, बीजेपी ने नहीं दिया था टिकट

भारतअसम विधानसभा चुनावः कांग्रेस और रायजोर दल में गठबंधन, 11 सीट मिलीं?, जलुकबाड़ी से नामांकन, हिमंत विश्व शर्मा ने निकाली रैली, मां का आशीर्वाद?

भारतअसम विधानसभाः भाजपा के सामने चुनौतियां हैं बड़ी

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप