मनसुख मंडाविया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

By भाषा | Published: July 8, 2021 12:19 PM2021-07-08T12:19:41+5:302021-07-08T12:19:41+5:30

Mansukh Mandaviya takes charge of Union Ministry of Health and Family Welfare | मनसुख मंडाविया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

मनसुख मंडाविया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

नयी दिल्ली, आठ जुलाई मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।

गुजरात के सौराष्ट्र से नाता रखने वाले भाजपा नेता मंडाविया ने डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है, जिन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। देश में कोविड-19 के कहर के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्ता बहुत अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘ मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।’’

मंडाविया रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mansukh Mandaviya takes charge of Union Ministry of Health and Family Welfare

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे