लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया पर मनोज तिवारी का कटाक्ष, बोले- उन्होंने कहा कि सीबीआई ने उनका फोन लिया तो...

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 22, 2022 18:02 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा ने उन्हें आम आदमी पार्टी तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी। ऐसे में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सिसोदिया के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मनीष का फोन तो सीबीआई ले गई खुद ही बोले तो किसके फोन पर फोन या मैसेज आया उसका नाम बताएं।

Open in App
ठळक मुद्देसिसोदिया ने को दावा किया कि भाजपा ने उन्हें आम आदमी पार्टी तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी।मनोज तिवारी ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना।सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में सिसोदिया समेत 15 अन्य लोगों तथा संस्थाओं को नामजद किया है।

नई दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के उस बयान पर कटाक्ष किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी से जुड़ने के एवज में उनके खिलाफ सभी मामले बंद करने का प्रस्ताव दिया गया है। ट्वीट करते हुए तिवारी ने कहा, "मनीष का फोन तो सीबीआई ले गई खुद ही बोले तो किसके फोन पर फोन या मैसेज आया उसका नाम बताएं।"

उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा, "उनका फोन भी जांच के लिए जमा करवाए...ताकि दूध का दूध और शराब का शराब हो जाए!" बता दें कि सिसोदिया ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा ने उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) तोड़ने पर मुख्यमंत्री का पद देने की पेशकश की थी। सिसोदिया ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वह तब हैरान रह गए जब एक व्यक्ति उनके पास यह संदेश लेकर आया कि उनके लिए भाजपा की ओर से दो प्रस्ताव हैं।

आप नेता ने दावा किया, "संदेश वाहक ने कहा कि एक प्रस्ताव यह है कि सीबीआई और ईडी द्वारा आपके खिलाफ दर्ज सभी बड़े मामले वापस ले लिए जाएंगे। दूसरी पेशकश यह थी कि मैं पार्टी तोड़ दूं और वे मुझे मुख्यमंत्री बनाएंगे।" गौरतलब है कि सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में दर्ज एक प्राथमिकी में सिसोदिया समेत 15 अन्य लोगों तथा संस्थाओं को नामजद किया है।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :मनोज तिवारीमनीष सिसोदियाBharatiya Janata PartyAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत