लाइव न्यूज़ :

मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर किया हमला, बोले- "नोट पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर वाली बात गुजरात चुनाव के लिए नया हथकंडा है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 26, 2022 13:53 IST

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके द्वारा भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर छापे जाने की मांग पूरी तरह से ढकोसला है और यह बयान गुजरात चुनाव में लाभ पाने के लिए दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल द्वारा नोटों पर लक्ष्मी-गणेश की तस्वीर छापे जाने की बात को ढोंग बतायामनोज तिवारी ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव को लेकर चुनावी स्टंट कर रहे हैं'आप' हिंदू विरोधी पार्टी है और उसके विधायक-मंत्री हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहते हैं

दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी दिल्ली राज्य के पूर्व प्रमुख और लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया है कि वो गुजरात चुनाव को लेकर चुनावी स्टंट कर रहे हैं। मनोज तिवारी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल द्वारा भारतीय करेंसी पर लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर छापे जाने की मांग ढकोसला है, दरअसल आम आदमी पार्टी पूरी तरह से हिंदू विरोधी है और उसके विधायक-मंत्री हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करते रहते हैं।

मनोज तिवारी ने सीएम अरविंद केजरीवाल के दिये बयान पर तीखा हमला करते हुए कहा, "उनके (आप) मंत्री, पार्टी के गुजरात प्रमुख और अन्य नेताओं ने हिंदू देवताओं को गाली दी है और बहुत कुछ कहा है और उसके बाद भी वो पार्टी में हैं। वे (गुजरात) चुनाव में अपना चेहरा बचाने के लिए नए हथकंडे अपना रहे हैं। राम मंदिर पर आपत्ति करने वालों ने नया मुखौटा लगा लिया है।"

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारत सरकार से नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ धन और भाग्य के प्रतीक लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर छापने की मांग की है। केजरीवाल ने अपने बयान में इंडोनेशिया का हलावा देते हुए कहा कि जब वो अपनी करेंसी पर हमारे देवी-देवताओं की तस्वीर प्रकाशित कर सकते हैं तो भला भारत सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती है।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि वो अपनी मांग के संबंध में जल्द ही भारत सरकार को चिट्ठी लिखेंगे और उनसे मांग करेंगे कि भविष्य में छपने वाली करेंसी पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की तस्वीर भी छापें। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जैसे ही यह बयान दिया। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि वो गुजरात चुनवा में लाभ लेने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।

टॅग्स :मनोज तिवारीअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीDelhi BJPगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत