Mann Ki Baat Highlights: 'मन की बात' पर पीएम का ऐलान, पानी की समस्या से निपटेगा 'जल शक्ति मंत्रालय'
LIVE
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 30, 2019 11:37 IST2019-06-30T10:27:05+5:302019-06-30T11:37:05+5:30

मन की बात लाइव अपडेट्स । Mann Ki Baat Live Updates in hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (30 जून) को रेडियो प्रसारण 'मन की बात' करेंगे। पीएम मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में पहली बार 'मन की बात' करेंगे। लोकसभा चुनावों का ऐलान होने से कुछ दिन पहले 24 फरवरी को मोदी ने मार्च एवं अप्रैल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम नहीं करने का ऐलान किया था। अपनी वापसी का भरोसा जताते हुए मोदी ने कहा था कि वह मई के अंतिम रविवार को अपने कार्यक्रम के साथ लौटेंगे।
बता दें कि भाजपा नीति राजग लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटा है और मोदी ने 30 मई को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि चार महीने लंबे अंतराल के बाद 'मन की बात' लौट रहा है।' इस कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी कई मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।
LIVE
30 Jun, 19 : 11:53 AM
जल शक्ति मंत्रालय स्थापित
जल की महत्ता को सर्वोपरि रखते हुए देश में नया जल शक्ति मंत्रालय बनाया गया है। इससे पानी से संबंधित सभी विषयों पर तेज़ी से फैसले लिए जा सकेंगे।
30 Jun, 19 : 11:52 AM
पानी की समस्या को लेकर पीएम मोदी का तीन अनुरोध
पहला अनुरोध – जैसे देशवासियों ने स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया। आइए, वैसे ही जल संरक्षण के लिए एक जन आंदोलन की शुरुआत करें।
दूसरा अनुरोध- हमारे देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं। मैं आप सभी से, जल संरक्षण के उन पारंपरिक तरीकों को share करने का आग्रह करता हूँ ।
तीसरा अनुरोध- हमारे देश में पानी के संरक्षण के लिए कई पारंपरिक तौर-तरीके सदियों से उपयोग में लाए जा रहे हैं। मैं आप सभी से, जल संरक्षण के उन पारंपरिक तरीकों को शेयर करने का आग्रह करता हूं
30 Jun, 19 : 11:39 AM
अरुणाचल प्रदेश के एक रिमोट इलाके में, महज एक महिला मतदाता के लिए पोलिंग स्टेशन बनाया गया। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों को वहाँ पहुँचने के लिए दो-दो दिन तक यात्रा करनी पड़ी - यही तो लोकतंत्र का सच्चा सम्मान है।
30 Jun, 19 : 11:38 AM
जब देश में आपातकाल लगाया गया तब उसका विरोध सिर्फ राजनीतिक दायरे तक सीमित नहीं रहा था, राजनेताओं तक सीमित नहीं रहा था, जेल के सलाखों तक, आन्दोलन सिमट नहीं गया था। जन-जन के दिल में एक आक्रोश था।
30 Jun, 19 : 11:18 AM
पीएम मोदी ने कहा कि भारत गर्व के साथ कह सकता है कि हमारे लिए, कानून नियमों से परे लोकतंत्र हमारे संस्कार हैं, लोकतंत्र हमारी संस्कृति है, लोकतंत्र हमारी विरासत है। और आपातकाल में हमने अनुभव किया था और इसीलिए देश, अपने लिए नहीं, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आहुत कर चुका था।
PM Modi: When emergency was imposed, resistance against it was not just in political circles or politicians; the movement was not limited to the jails. There was anger in the conscience of everyone. #MannKiBaat (file pic) pic.twitter.com/nt4SHelFnm
— ANI (@ANI) June 30, 2019
30 Jun, 19 : 11:11 AM
पीएम मोदी की मन की बात
पीएम मोदी ने कहा कि एक लंबे अंतराल के बाद आपके बीच मन की बात, जन-जन की बात, जन-मन की बात इसका हम सिलसिला जारी कर रहे हैं। चुनाव की आपाधापी में व्यस्तता तो ज्यादा थी लेकिन मन की बात का मजा ही गायब था, एक कमी महसूस कर रहा था। हम 130 करोड़ देशवासियों के स्वजन के रूप में बातें करते थे।
30 Jun, 19 : 10:42 AM
11 बजे से शुरू होगा रेडिया कार्यक्रम 'मन की बात'
'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 11 बजे होगा। दर्शक इसका सीधा प्रसारण रेडियो, डीडी और नरेंद्र मोदी मोबाइल एप पर सुन सकते हैं।
30 Jun, 19 : 10:42 AM
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार की शाम को ट्वीट कर कहा कि चार महीने लंबे अंतराल के बाद 'मन की बात' लौट रहा है।
After four long months, #MannKiBaat is back to do what it has always loved- celebrate the power of positivity and the strengths of 130 crore Indians!
— Narendra Modi (@narendramodi) June 29, 2019
Do tune in at 11 AM tomorrow morning! pic.twitter.com/aVxLXGqeAh
30 Jun, 19 : 10:40 AM
पहले कार्यकाल में पीएम मोदी ने 53 बार 'मन की बात'
लोकसभा चुनावों का ऐलान होने से कुछ दिन पहले 24 फरवरी को मोदी ने मार्च एवं अप्रैल में ‘मन की बात’ कार्यक्रम नहीं करने का ऐलान किया था। साल 2014 में सरकार बनाने के बाद अपने पहले कार्यकाल में मोदी ने अपनी मासिक ‘मन की बात’ के जरिए 53 बार राष्ट्र को संबोधित किया है। नरेंद्र मोदी ने अपने पहले सरकार में 3 अक्टूबर 2014 को 'मन की बात' की थी।