लाइव न्यूज़ :

मनीष तिवारी ने की भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के लिए भारत रत्न की मांग, पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

By भाषा | Updated: October 26, 2019 10:29 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भारत रत्न देने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देइन सेनानियों ने 23 मार्च 1931 को सर्वोच्च बलिदान दिया। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भारत रत्न देने की मांग की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को भारत रत्न देने की मांग की है। उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि मोहाली स्थित हवाई अड्डे का नाम ''शहीद-ए-आजम भगत सिंह हवाई अड्डा'' किया जाए।

तिवारी ने कहा कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने ब्रिटिश साम्राज्यवाद के खिलाफ जो प्रतिरोध किया, उससे देशभक्तों की पूरी एक पीढ़ी प्रेरित हुई और वहीं इन सेनानियों ने 23 मार्च 1931 को सर्वोच्च बलिदान दिया।

उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया, ''26 जनवरी 2020 को इन तीनों शहीदों को भारत रत्न दिया जाए। इनको आधिकारिक रूप से शहीद-ए-आजम घोषित किया जाए। चंडीगढ़ (मोहाली) स्थित हवाई अड्डे का नाम शहीद-ए-आजम भगत सिंह हवाई अड्डा किया जाए।''

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई ने अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि पार्टी केंद्र सरकार से वीडी सावरकर को भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न देने को कहेगी। इसके बाद इस मसले पर सियासी घमासान छिड़ गया। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस वीर सावरकर की विचारधारा के खिलाफ है।

टॅग्स :भारत रत्नभगत सिंहराजगुरुभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट