लाइव न्यूज़ :

सुखपाल खैरा के 'आप' से इस्तीफे पर मनीष सिसोदिया ने कहा- 'अपने हितों और पदों के लिए कहीं भी जा सकते हैं'

By धीरज पाल | Updated: January 6, 2019 15:31 IST

आम आदमी पार्टी को इस साल लगने वाला यह दूसरा बड़ा झटका है। वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एच एस फुल्का ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Open in App

पंजाब के विधायक सुखपाल खैरा के आम आदमी पार्टी से इस्तीफा के बाद 'आप' के मंत्री मनीष सिसोदिया ने उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने सुखपाल खैरा के प्राथमिक सदस्यता के इस्तीफे पर कहा कि अपने हितों और पद के लिए काम करना चाहते हैं तो वो कहीं भी जा सकते हैं। इससे हमें कोई परेशानी नहीं होगी। 

बता दें कि रविवार को पंजाब के 'आप' विधायक सुखपाल खैरा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया है। इससे पहले वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एच एस फुल्का ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर वह राष्ट्र के लिए काम करना चाहते हैं, तो उन्हें हमारे साथ रहना चाहिए, अगर वह अपने हितों और पद के लिए काम करना चाहते हैं तो वे कहीं भी जा सकते हैं। 

पंजाब के विधायक सुखपाल खैहरा ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सीएम केजरीवाल के पार्टी पर आरोप लगाया  है कि पार्टी अपने विचारधार और सिद्धांतो से भटक गई है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा कि 'पार्टी उस विचारधारा और सिद्धांतों से पूरी तरह से भटक गई है, जिस विचारधारा और सिद्धांतों पर अन्ना हजारे आंदोलन के बाद इस पार्टी का गठन हुआ था। 

आम आदमी पार्टी को इस साल लगने वाला यह दूसरा बड़ा झटका है। वरिष्ठ अधिवक्ता और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एच एस फुल्का ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।  एच एस फुल्का ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी है। 

टॅग्स :आम आदमी पार्टीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः 117 सीट में से 100 जीतेंगे?, मनीष सिसोदिया ने कहा- फिर से आप की सरकार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया