लाइव न्यूज़ :

आबकारी नीति मामले में चल रही जांच से ध्यान भटकाने की कोशिश है मनीष सिसोदिया: सीबीआई

By रुस्तम राणा | Updated: September 5, 2022 17:10 IST

केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा, सीबीआई मनीष सिसोदिया के शरारती और भ्रामक बयान का जोरदार खंडन करती है। यह स्पष्ट किया जाता है कि सज्जन अधिकारी स्वर्गीय जितेंद्र कुमार मामले की जांच से किसी भी तरह से जुड़े नहीं थे।

Open in App
ठळक मुद्देCBI ने कहा- आबकारी मामले में किसी भी आरोपी को क्लीन चिट नहीं दी गई हैCBI अधिकारी की मौत पर सिसोदिया के बयान को केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया भ्रामकसीबीआई ने कहा, आबकारी नीति मामले की जांच की जा रही है

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी की मौत पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान का सीबीआई ने खंडन किया है। सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने कहा, सीबीआई मनीष सिसोदिया के शरारती और भ्रामक बयान का जोरदार खंडन करती है। यह स्पष्ट किया जाता है कि सज्जन अधिकारी स्वर्गीय जितेंद्र कुमार मामले की जांच से किसी भी तरह से जुड़े नहीं थे।  

इसके अलावा सीबीआई ने यह भी स्पष्ट किया कि आबकारी मामले में किसी भी आरोपी को क्लीन चिट नहीं दी गई है। सीबीआई ने कहा, आबकारी नीति मामले की जांच की जा रही है। ऐसे में किसी भी आरोपित को क्लीन चिट नहीं दी गई है। मनीष सिसोदिया का शरारती और भ्रामक बयान दिल्ली आबकारी नीति मामले में चल रही जांच से ध्यान भटकाने की कोशिश है। साथ ही सीबीआई ने उनके बयान को जाँच अधिकारी की मौत में हो रही इन्वेस्टिगेशन में भी हस्तक्षेप माना है।

इससे पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि दो साल पहले एक सीबीआई अफसर ने आत्महत्या कर ली थी। सिसोदिया ने कहा, उस अफसर के खिलाफ ने आत्महत्या कर ली थी। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उस अफसर के ऊपर मेरे खिलाफ गलत तरीके से केस बनाने का दबाव डाला जा रहा था, ताकि मुझे गिरफ्तार किया जा सके। इसके चलते सीबीआई ने आत्महत्या कर ली थी। 

बता दें सीबीआई हेडक्वार्टर में डिप्टी लीगल एडवाइजर के पद पर तैनात व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। मृतक अधिकारी की पहचान हिमाचल प्रदेश के रहने वाले जितेंद्र कुमार (48) के रूप में हुई है थी। 

टॅग्स :सीबीआईमनीष सिसोदियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया