लाइव न्यूज़ :

मनीष सिसोदिया का भाजपा पर हमला, बोले- 'दिल्ली में फर्जी जांच और रेड गुजरात डर के कारण है, सत्ता जाने का खौफ सता रहा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 7, 2022 21:15 IST

गुजरात के चुनाव प्रचार में लगे हुए आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि गुजरात की जनता भाजपा के बीते 27 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है और होने वाले चुनाव में उसके खिलाफ वोट देकर अपने गुस्से को जाहिर करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देमनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा को गुजरात में सत्ता जाने का खौफ बेहद बुरी तरह से सता रहा हैइसलिए भाजपा सीबीआई के फर्जी जांच और रेड से 'आप' सरकार को परेशान कर रही हैगुजरात की जनता भाजपा के 27 साल के कुशासन से तंग है और इस बार उसके खिलाफ वोट करेगी

अहमदाबाद: देश की राजधानी दिल्ली में नई शराब नीति को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निशाने पर चल रहे केजरीवाल सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात में भाजपा की शासन प्रणाली पर जमकर निशाना साधा है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के लिए जमकर प्रचार में लगे मनीष सिसोदिया का दावा है कि गुजरात की जनता भाजपा के बीते 27 साल के कुशासन से तंग आ चुकी है और होने वाले चुनाव में उसके खिलाफ वोट देकर अपने गुस्से को जाहिर करेगी।

इसके साथ ही मनीष सिसोदिया ने यह भी कहा कि भाजपा को गुजरात में सत्ता जाने का खौफ बेहद बुरी तरह से सता रहा है। इस कारण वो फर्जी जांच और रेड से 'आप' को परेशान कर रही है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुजरात चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा बनाये गये एक वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, "भाजपा के डर और दिल्ली में सारी फर्जी जांच व रेड का कारण ये है। गुजरात में परिवर्तन की मांग की गूंज रोज बढ़ती जा रही है। भाजपा को उनके 27 साल के कुशासन का जवाब दिसंबर में जरूर मिलेगा।"

वहीं आप द्वारा ट्विटर पर साझा किये गये वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "गुजरात के लोगों की दिल की बातें सुनिए। मोदी सरकार ने केवल एक काम किया है, हिंदू मुस्लिम को लड़ाओ और महंगाई बढ़ाओ! परिवर्तन चाहिए, केजरीवाल चाहिए। एक बार मौक़ा देना चाहिए। गुजरात में भ्रष्टाचार बहुत है, कहीं भी जाओ, बिना रिश्वत काम नहीं होता।”

मालूम हो कि पंजाब के बाद अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी अपने पैर फैलाने की कोशिश कर रही है। अपने इसी प्रयास में लगे हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपने सबसे भरोसेमंद मनीष सिसोदिया के साथ भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने में पूरी ताकत के साथ लगे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर दिल्ली में केजरीवाल की सरकार लगातार सीबीआई की पड़ताल से गुजर रही है।

दिल्ली के एलजी की शिकायत पर सीबीआई ने नई आबकारी नीति में कई खामियों को उजागर करते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जिसमें से कुछ लोग तो सलाखों के पीछे भी पहुंच चुके हैं।

वही केजरीवाल सरकार इस मामले को पूरी तरह से फर्जी बताते हुए आरोप लगा रही है कि केंद्र के इशारे पर सीबीआई उनके खिलाफ आरोप दर्ज कर रही है ताकि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को गुजरात चुनाव से दूर रखा जा सके।

टॅग्स :मनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टीगुजरातBJPसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?