लाइव न्यूज़ :

Manipur Violence: मणिपुर में नहीं बुझ रही हिंसा की आग; घात लगाकर बैठे हमलावरों ने स्पेशल फोर्स के जवान को बनाया निशाना, 2 की मौत

By अंजली चौहान | Updated: November 21, 2023 08:01 IST

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में अज्ञात लोगों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का एक जवान और एक नागरिक की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर में हिंसा के कारण आए दिन हमले हो रहे हैंघात लगाकर हमलावरों ने एक जवान और आम नागरिक की हत्या की मणिपुर में कांगपोकपी जिले में बंद का ऐलान किया गया

इंफाल: मणिपुर में हिंसा की आग बुझने का नाम ही नहीं ले रही और राज्य में लगातार हमले की घटनाएं हो रही है। राज्य के कांगपोकपी जिले में अज्ञात हथियारबंद लोगों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के एक जवान और एक नागरिक की मौत हो गई।

पीड़ितों की पहचान लीमाखोंग मिशन वेंग गांव के हेनमिनलेन वैफेई (आईआरबी) और इंफाल पश्चिम जिले के हुनखो कुकी गांव के थांगमिनलुन हैंगिंग के रूप में की गई है।

गौरतलब है कि यह हमला हरओथेल और कोबशा गांवों के बीच हुआ, जहां आईआरबी कर्मियों और उनके ड्राइवर को ले जा रही एक मारुति जिप्सी पर गोलीबारी हुई, जिसके परिणामस्वरूप मौतें हुईं। हमले के दौरान हेन्मिनलेन वैफेई और थांगमिनलुन हैंगिंग दोनों की चोटों के कारण मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।

जिले में बंद का आह्वान

इस बीच, एक आदिवासी संगठन ने दावा किया कि कुकी-जो समुदाय को बिना उकसावे के निशाना बनाया गया। कांगपोकपी में स्थित आदिवासी एकता समिति (सीओटीयू) ने कांगपोकपी में आपातकालीन बंद की घोषणा की है और स्थानीय लोगों से सामान्य गतिविधियों को निलंबित करने का आग्रह किया है।

सीओटीयू ने एक बैठक में मांग रखी कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में आदिवासियों के लिए एक अलग प्रशासन की व्यवस्था करे।

अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में मणिपुर के पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित होने के बाद मई से पूर्वोत्तर राज्य हिंसा की चपेट में है। 3 मई को दो आदिवासी समूहों, कुकी और मेइतीस के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से लगभग 200 लोग मारे गए हैं।

टॅग्स :मणिपुरभारतManipur Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर