लाइव न्यूज़ :

मणिपुर हिंसा: बीरेन सिंह सरकार म्यांमार के 700 अवैध अप्रवासियों की घुसपैठ से चिंता में, असम रायफल्स से किया जबाव-तलब, दिये कार्रवाई के आदेश

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: July 25, 2023 09:23 IST

मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार ने असम राइफल्स की उस रिपोर्ट को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसमें बताया गया है कि चंदेल जिले में करीब 700 से अधिक अप्रवासी म्यांमार के बाशिंदों ने अवैध घुसपैठ के जरिये प्रवेश किया है।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर के चंदेल जिले में करीब 700 से अधिक अप्रवासी म्यांमार के लोगों ने की घुसपैठम्यांमार के अप्रवासियों की इस घुसपैठ से हिंसाग्रस्त मणिपुर के अंधरूनी हालात पर असर पड़ रहे हैंमणिपुर सरकार म्यांमार से आये 718 अवैध अप्रवासियों को तुरंत उनके देश वापस भेजना चाहती है

इंफाल: हिंसाग्रस्त मणिपुर में बीते मई महीने से चल रही अस्थिरता के पीछे अवैध अप्रवासियों की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार मणिपुर की बीरेन सिंह सरकार ने असम राइफल्स की उस रिपोर्ट को बेहद गंभीरता से लिया है, जिसमें बताया गया है कि चंदेल जिले में करीब 700 से अधिक अप्रवासी म्यांमार के बाशिंदों ने अवैध घुसपैठ के जरिये प्रवेश किया है।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे में प्रकाशित खबर के अनुसार मणिपुर सरकार ने बीते सोमवार को विषय की संवेदनशीलता और राज्य के खराब हालात के मद्देनजर कहा है कि अप्रवासियों की इस अवैध घुसपैठ से न केवल राज्य के अंधरूनी हालात पर असर पड़ रहे हैं बल्कि भारत के अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने के आसार हैं। इसलिए इस मुद्दे को अत्यधिक गंभीरता से हल किये जाने की आवश्यकता है।

खबरों के मुताबिक बीरेन सिंह सरकार ने इस संबंध में असम राइफल्स से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। सरकार जानना चाहती है कि आखिर कैसे 718 म्यांमार नागरिकों ने अवैध तरीके से चंदेल जिले में प्रवेश किया और असम रायफल्स के रहते हुए कैसे इतने बड़े पैमाने पर अवैध अप्रवासन संभव हो सका।

इसके साथ ही मणिपुर सरकार चाहती है कि म्यांमार से आये 718 अवैध अप्रवासियों को तुरंत उनके देश वापस भेजा जाए। सरकार ने इस संबंध में चंदेल जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को आदेश दिया है कि वो ऐसे सभी संदिग्ध व्यक्तियों के बायोमेट्रिक्स और तस्वीरें को अपने रिकॉर्ड में रखें।

मालूम हो कि मणिपुर में बीते 3 मई से हिंसा भड़की हुई है। सूबे के मैतेई और कूकी समुदाय के बीच चल रहे लोमहर्षक संघर्ष में अब तक 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। मणिपुर की आबादी में मैतेई लोगों की संख्या लगभग 53 फीसदी है और वे ज्यादातर इम्फाल घाटी के आसपास में रहते हैं, जबकि नागा और कुकी समुदाय की 40 फीसदी जनसंख्या का निवास पहाड़ी जिलों में है।

टॅग्स :मणिपुरAssam Rifles
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में कुकी जो काउंसिल के प्रतिनिधिमंडल से मिले मणिपुर सीएम वाई खेमचंद सिंह, शांति और सामान्य स्थिति पर 1.45 घंटा चर्चा

भारतManipur Protests: मणिपुर में भाजपा सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, नई सरकार के आते ही चुराचंदपुर में हिंसक प्रदर्शन, 5 लोग घायल

भारतमणिपुर को नया मुख्यमंत्री मिला, युमनाम खेमचंद सिंह ने ली सीएम पद की शपथ

भारतमणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, एनडीए नेताओं ने सरकार बनाने का दावा पेश किया

भारतकौन हैं युमनाम खेमचंद सिंह? जानिए मणिपुर के होने वाले मुख्यमंत्री के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर