लाइव न्यूज़ :

Manipur Video Case: मणिपुर हिंसा में आतंकवादियों का हाथ हो सकता है, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-म्यांमार से घुसपैठ वजह!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 20:31 IST

Manipur Sexual Violence Video Case 2023:रिपब्लिकन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने कहा कि सरकार की मणिपुर पर पैनी नजर है। मणिपुर मामले में हम लोग वार्ता करने के लिए तैयार हैं।

Open in App
ठळक मुद्देम्यांमार से मणिपुर में घुसपैठ कर ऐसी स्थिति उत्पन्न करवा रहे हैं।आज मैंने मुंगेर की गंगा देख ली है।मणिपुर की हिंसा को रोकने के लिए राज्य सरकार भी लगातार प्रयास जारी है।

Manipur Sexual Violence Video Case 2023: रिपब्लिकन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास अठावले ने मणिपुर घटना पर कहा है कि वहां जो हिंसा हो रही है उसमें आतंकवादियों का हाथ हो सकता है, क्योंकि म्यांमार से मणिपुर में घुसपैठ कर ऐसी स्थिति उत्पन्न करवा रहे हैं।

शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर मुंगेर पहुंचे अठावले ने कहा कि सरकार की मणिपुर पर पैनी नजर है। मणिपुर मामले में हम लोग वार्ता करने के लिए तैयार हैं, लेकिन विपक्ष के लोग प्रधानमंत्री को बुलाने की जिद कर हाउस का समय बर्बाद कर रहे हैं। मणिपुर की हिंसा को रोकने के लिए राज्य सरकार भी लगातार प्रयास जारी है।

उन्होंने कहा कि आज मैंने मुंगेर की गंगा देख ली है। गरीबों पर अत्याचार करने वाले को मैं कर दूंगा नंगा। उन्होंने कहा कि मणिपुर में अलग-अलग जगहों पर आंदोलन हो रहा है। यह जो घटना घटा है यह मानवता को कलंक लगाने वाली घटना है। ऐसी घटनाएं देश में नहीं होनी चाहिए।

खुद प्रधानमंत्री ने भी इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि मणिपुर हाई कोर्ट फैसले के बाद से यह हिंसा भड़की है जो लगातार दो महीनों से चल रही है। हम लोग दोनों ही समाज से अपील कर रहे हैं कि वह एक बार बैठ कर आपसी सहमति बनाकर हल करें।

सरकार दोनों ही समुदायों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार हाउस में प्रोटेस्ट कर रहा है, लेकिन हम लोग चाहते हैं कि मणिपुर में जो भी घटनाएं हो रही है उसपर विपक्ष हम लोगों से बातचीत करे। आगे क्या वैकल्पिक रास्ता निकाला जा सकता है उस पर चर्चा करें, लेकिन विपक्ष प्रधानमंत्री को बुलाने की जिद पर अड़ा है।

टॅग्स :मणिपुरम्यांमारRamdas Athawaleनरेंद्र मोदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप