लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद केंद्र कर सकती है ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई

By विनीत कुमार | Updated: July 20, 2023 09:43 IST

मणिपुर में दो महिलाओं को भीड़ द्वारा नग्न घुमाए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब केंद्र सरकार ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। सूत्रों के अनुसार इस संबंध में आदेश जारी किए जा चुके हैं।

Open in App

नई दिल्ली: मणिपुर में दो महिलाओं को पुरुषों के एक समूह द्वारा नग्न घुमाए जाने के भयावह वीडियो पर केंद्र सरकार द्वारा ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई करने की संभावना है। यह वीडियो बुधवार को वायरल हुआ, जिसके बाद से मणिपुर में एक बार फिर तनाव की आशंका जताई जा रही है। साथ ही पूरे देश से इसे लकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एनडीटीवी के अनुसार सूत्रों ने कहा कि सरकार उन वीडियो के प्रसार को लेकर ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है जो "कानून और व्यवस्था में समस्याएं पैदा कर सकते हैं", और जिनकी कानून के तहत अनुमति नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि कानून का पालन नहीं करने के लिए एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आदेश कल रात जारी किया गया था। साथ ही सूत्रों ने बताया कि आईटी मंत्रालय यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्लेटफार्मों पर काम कर रहा है कि वीडियो को आगे प्रसारित नहीं किया जाए।

बता दें कि दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने का वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। चार मई के इस वीडियो में दिख रहा है कि अन्य पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं। 

इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम (आईटीएलएफ) के आज प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे (महिलाएं) रो रही हैं और उनसे मन्नतें कर रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

आईटीएलएफ के एक बयान के अनुसार, यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई थी। हालाँकि, पुलिस ने कहा कि घटना दूसरे जिले में हुई, हालाँकि पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) कांगपोकपी में दर्ज की गई थी।

मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। तब से अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

टॅग्स :मणिपुरट्विटरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील