लाइव न्यूज़ :

मंगोलपुरी हत्याकांड: दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष ने पीड़ित के परिवार को पांच लाख रुपये की मदद दी

By भाषा | Updated: February 12, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी भाजपा की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार को रिंकू शर्मा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रिंकू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

इसके साथ ही भाजपा नेता ने पीड़ित परिवार को दिल्ली सरकार से एक करोड़ रुपये की सहायता दिये जाने की मांग की।

मंगोलपुरी में शर्मा के परिजन से मुलाकात के बाद गुप्ता ने कहा, '' रिंकू शर्मा सामाजिक रूप से सक्रिय थे। वह राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने में भी शामिल थे। भाजपा उनकी निर्मम हत्या की निंदा करती है।''

भाजपा नेता ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करने की भी मांग की।

उन्होंने कहा, '' भाजपा ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है।''

पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि मंगोलपुरी में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान हुए झगड़े के बाद रिंकू शर्मा की कथित तौर पर चार लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने कहा कि सभी चार आरोपियों जाहिद, मेहताब, दानिश और इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

इस बीच, विश्व हिंदू परिषद समेत कई हिंदूवादी संगठनों ने दावा किया है कि राम मंदिर निर्माण के लिए चंदा एकत्र करने से जुड़े होने के चलते शर्मा की हत्या कर दी गई। हालांकि, हत्याकांड को लेकर पुलिस ने किसी भी सांप्रदायिक कोण से इंकार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?