लाइव न्यूज़ :

अब से 'काकोरी ब्रांड' के नाम से जाना जाएगा लखनऊ का आम, यूपी के आम महोत्सव में बोले योगी आदित्यनाथ- यह ब्रांड काकोरी के महानायकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 08:18 IST

लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2022' की शुरुआत करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘‘यह ‘काकोरी ब्रांड’ देश और दुनिया में नये भारत के नये उत्तर प्रदेश की छवि को प्रदर्शित करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में दो वर्षों बाद आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है केंद्र ने लखनऊ में आम का ‘मेगा कलस्‍टर’ स्वीकृत किया है जिसमें अगले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगेः योगी

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोमवार को 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2022' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लखनऊ में आम का ‘मेगा कलस्‍टर’ स्वीकृत किया है जिसमें अगले पांच वर्षों में 100 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।

योगी ने कहा कि इस ‘मेगा कलस्‍टर’ में लखनऊ के आम को 'काकोरी ब्रांड' के नाम से जाना जाएगा। यहां अवध शिल्प ग्राम में 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2022' की शुरुआत करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘‘यह ‘काकोरी ब्रांड’ देश और दुनिया में नये भारत के नये उत्तर प्रदेश की छवि को प्रदर्शित करेगा और आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के आयोजन की श्रृंखला के क्रम में काकोरी ब्रांड हमारे काकोरी के महानायकों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।’’

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के इरादे से हथियार खरीदने के लिए नौ अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में ट्रेन में ब्रिटिश खजाना लूट लिया था। इस ट्रेन डकैती की योजना पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्‍ला खां समेत अन्य क्रांतिकारियों ने बनाई थी।

एक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के कारण दो वर्षों बाद आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रति हेक्टेयर आम उत्पादकता देश की तुलना में लगभग दो गुना है। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण विभाग की पहल पर आयोजित आम की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा लखनऊ आम महोत्सव स्मारिका-2022 का विमोचन किया तथा प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है