लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: करनाल से चुनाव लड़ना चाहती थीं मेनका, शीर्ष नेतृत्व के मनाही के बाद बेटे वरुण से बदली सीट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 19, 2019 16:54 IST

वरुण गांधी फिलहाल यूपी के सुल्तानपुर से सांसद है और 2009 में वो पीलीभीत से ही पहली बार सांसद बने थे।

Open in App
ठळक मुद्देपीलीभीत मेनका गांधी की परंपरागत सीट है। लोकसभा चुनाव 2014 में मेनका ने इस सीट पर 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी।

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी लोकसभा चुनाव 2019 में हरियाणा के करनाल से चुनाव लड़ना चाहती थीं। मेनका अपनी परंपरागत सीट पीलीभीत अपनी बेटे वरुण गांधी के लिए छोड़ना चाहती थीं। हालांकि शीर्ष नेतृत्व ने मेनका को इसकी इजाजत नहीं दी, जिसके बाद मेनका और वरुण गांधी की सीटों की अदला बदली हुई।

इस बार मेनका सुलतानपुर जबकि वरुण पीलीभीत से चुनाव लड़ रहे हैं। वरुण गांधी फिलहाल यूपी के सुल्तानपुर से सांसद है और 2009 में वो पीलीभीत से ही पहली बार सांसद बने थे।  सुलतानपुर सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में वरुण गांधी ने बीएसपी के पवन पांडे को 1.79 लाख वोटों से हराया था। यह सीट 2009 में कांग्रेस के खाते में गई थी। कांग्रेस नेता संजय सिंह ने बीएसपी के मोहम्मद ताहिर को करीब 99 हजार वोटों से हराया था।

करनाल से नहीं मिली लड़ने की इजाजत

पीलीभीत मेनका गांधी की परंपरागत सीट है। इस सीट पर मेनका ने 1989 में पहली बार चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी। इसके बाद से वह यहां से छह बार सांसद रह चुकी हैं। लोकसभा चुनाव 2014 में मेनका ने इस सीट पर 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की थी। मेनका यह सीट अपने बेटे वरुण को देना चाहती थीं। वह खुद करनाल सीट से लड़ना चाहती थीं। लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने मना कर दिया। 

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि सिर्फ आपके परिवार में ही दो लोगों को टिकट दिया जा रहा है। ऐसे में एक केंद्रीय मंत्री को अपनी सीट छोड़कर दूसरे जगह लड़ने से गलत संदेश जाएगा। जिसके बाद सीटों की अदला-बदली हुई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावपीलीभीतसुल्तानपुरमेनका गाँधीवरुण गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

बॉलीवुड चुस्कीAruna Vasudev: वरुण गांधी की सास अरुणा वासुदेव का निधन, जानें कौन थीं प्रख्यात फिल्म समीक्षक

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत